मानसा के हरदेव सिंह के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत उपचार अस्पताल से बाहर निकलने के साथ समाप्त नहीं हुआ। डीएच बठिंडा में ऑर्थोपेडिक उपचार करवाने के बाद, उन्हें पंजाब की 104 हेल्थ हेल्पलाइन से फोन आया; जिसमें उनके उपचार, स्वास्थ्य और अस्पताल में मिले अनुभव के बारे में पूछा गया। उनके लिए यह फ़ोन इस बात का भरोसा दिलाने वाला था कि डिस्चार्ज के बाद भी सरकार उनके साथ जुड़ी हुई है। हरदेव सिंह ने कहा,”मुझे मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस इलाज मिला और उसके बाद उन्होंने यह पूछने के लिए फ़ोन किया कि क्या…
Author: Viral Punjab News
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर अपने प्रशंसकों के रूबरू होने जा रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट टूर ‘साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर’ 8 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना से शुरू होगा। इस खास कॉन्सर्ट में 3D होलोग्राफिक तकनीक के जरिए सिद्धू मूसेवाला की स्टेज प्रेजेंस को फिर से जीवंत किया जाएगा। इस दौरान सिद्धू की मूल आवाज के साथ तालमेल बिठाते हुए होलोग्राम प्रोजेक्शन पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सिनेमैटिक विजुअल्स और शानदार स्टेज इफेक्ट्स भी देखने को मिलेंगे, जो प्रशंसकों के लिए एक खास अनुभव होगा। ‘साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर’…
राखी के त्योहार के मौके पर पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आज महिलाओं के बैंक खातों में 3 हजार से लेकर 4 हजार 500 रुपये तक की राशि डाली जाएगी। यानी एक बार फिर कई महिलाओं के फोन पर पैसे आने वाली ‘टूं-टूं’ सुनाई देगी। यह राशि उन महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिन्होंने देर से रजिस्ट्रेशन करवाया था और जिन्हें अभी तक इस योजना की राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत यह राशि जारी की…
पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज राज्यभर में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जी.वी.पी.) को खत्म करने के लिए 29 अगस्त से 7 सितंबर तक 10 दिनों का विशेष सफाई अभियान चलाने की घोषणा की है। आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स. हरजोत बैंस ने कहा कि यह 10 दिवसीय अभियान मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ‘मिशन क्लीन पंजाब’ पहल को और गति प्रदान करेगा। इसके तहत वरिष्ठ अधिकारी पहले से…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 1,746 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जो कि राज्य सरकार की योग्यता के आधार पर रोजगार देने और पुलिस बल को मजबूत करने की मुहिम में एक और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों में पुलिस बल में 13,092 जवान शामिल किए गए हैं, जबकि 3,298 और कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही ‘बिना रिश्वत, बिना सिफारिश’ के आधार पर अब तक 70,840 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। पुलिस बल के विस्तार के…
2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में अपना संगठन मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने जसवीर सिंह गढ़ी को चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गढ़ी की भूमिका आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है। जसवीर सिंह गढ़ी इस समय पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन हैं। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पंजाब अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है और अनुसूचित…
सोशल मीडिया कंपनी Meta ने Facebook और Instagram पर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका के कई राज्यों के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी को करीब 18 अरब डॉलर तक का भुगतान करना पड़ सकता है। यह मामला बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया इस्तेमाल से जुड़े आरोपों को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। Meta पर आरोप लगाए गए थे कि Facebook और Instagram को इस तरह डिजाइन किया गया कि बच्चे और किशोर इन प्लेटफॉर्म्स पर लंबे समय तक जुड़े रहें। कंपनी पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों का…
पंजाब को गैंगस्टर और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान 20 जनवरी 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ तालमेल कर राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस की विशेष टीमें लगातार ऑपरेशन चला रही हैं। इसी कड़ी में अभियान के 218वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़े स्तर पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने एक साथ 604 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 358…
नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि 1100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज पानी और मलबे के बहाव ने कई इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ का पानी करीब 30 फीट तक ऊपर पहुंच गया, जिसकी चपेट में कई घर, वाहन और अन्य संपत्तियां आ गईं। तेज बहाव के कारण 19 पुलों, करीब 40 किलोमीटर सड़कों और 13 हाइड्रोपावर परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने की जानकारी है। कई जगहों पर…
आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने बुधवार को राज्य के सरकारी स्कूलों पर सवाल उठाने वालों को चुनौती दी कि वे आज की प्रगति की तुलना 2022 से पहले की खराब हालत से करें, जब चार लाख बच्चे ज़मीन पर बैठने को मजबूर थे और हज़ारों स्कूलों में पीने का पानी भी नहीं था। सिर्फ़ 4.5 साल में हुए बदलावों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लगभग 20,000 सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई की क्वालिटी में बड़ा सुधार हुआ है, जिसमें 9,000 से ज़्यादा नए क्लासरूम और लैब, 13,920…
