पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून का इंतजार जारी है। इस बीच भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बना रहेगा।…
Author: Viral Punjab News
पंजाब सरकार की ‘स्वामित्व योजना’ और ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान के तहत लाल रेखा (लाल लकीर) के भीतर रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से अपने घरों में रहने के बावजूद कानूनी मालिकाना हक से वंचित परिवारों को अब संपत्ति के स्वामित्व के दस्तावेज सौंपे जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोआ विधानसभा क्षेत्र के खोजकी चक गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पांच गांवों के 218 लाभार्थी परिवारों को उनके घरों के मालिकाना हक के रजिस्टर सौंपे गए। अपने नाम पर संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 29 जून को आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे और वहां से दिए जाने वाले हर निर्देश और फैसले का पूरा सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण विश्वास रखती है और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से…
जेलों में बंद कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने शुक्रवार को लुधियाना में ‘नशा, एचआईवी और जेलों में कैदियों का स्वास्थ्य’ विषय पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। यह कार्यक्रम यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) द्वारा पंजाब जेल विभाग तथा गैर-सरकारी संस्था ‘टर्न योर कंसर्न इंटू एक्शन’ (टीवाईसीआईए) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। एक दिवसीय बैठक में राज्य सरकार, जेल विभाग तथा पंजाब सहित देशभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान जेलों…
पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपनी सरकार की ‘युद्ध नशियाँ विरुद्ध’ मुहिम को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए ‘सूरमा’ मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्त हुए नौजवानों को विशेष तौर पर तैयार की गई ‘सूरमा’ छाप (रिंग) और टी-शर्ट से सम्मानित किया। इसे सूबे की नशा विरोधी मुहिम का अगला पड़ाव बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपराले का उद्देश्य नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘उम्मीद के दूत’ के रूप में पेश करना है, जो जमीनी स्तर…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदार लोग जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। पटियाला जिले के विधानसभा क्षेत्र समाणा के गांव गाजेवास में ‘लोक मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कठोर से कठोर सजा…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान श्रीराम के घर में अरबों रुपए की चोरी करने वाले सभी राक्षसों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे। पूरे देश में चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। क्योंकि ट्रस्ट, ट्रस्ट के लोग और राम के घर डकैती करने वाले सब चंदा चोर पार्टी के हैं। चंदा चोर पार्टी छोटे प्यादों को फंसाकर राम के घर बड़ी डकैती करने वालों को बचा रही है। ऐसे में करोड़ों हिन्दुओं की आत्मा को तभी शांति…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सरपंचों को संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। यहां ‘सरपंच मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरपंचों को 15 अगस्त से 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। उन्होंने सरपंचों से सार्वजनिक धन के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करने, गुटबाजी को खत्म करने, आपसी सामुदायिक एकता बढ़ाने और गांवों को नशा मुक्त, स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों का नेतृत्व करने की अपील भी की। ‘सरपंच मिलनी’ के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 3,100 स्टेडियमों का निर्माण कर रही है। समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने, नशे के खात्मे तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने हेतु खेल बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह स्टेडियम 10.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वॉलंटियर्स से वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान सतर्क रहने को कहा और कहा कि भाजपा आने वाले चुनावों के नतीजों को प्रभावित करने के लिए आप समर्थकों के वोटों को हटाने की कोशिश कर सकती है। मुख्यमंत्री ने आप सरकार की जनहितैषी पहलों पर भी ज़ोर दिया और दावा किया कि इन कदमों से पूरे राज्य में लोगों की ज़िंदगी में बड़ा सुधार आया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ज़मीनी स्तर पर संगठन को मज़बूत करने की अपील की और भरोसा जताया…
