NEET-UG री-एग्जाम को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को आयोजित होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पुस्तिका के लेआउट और परीक्षा अवधि में बदलाव किए गए हैं। NTA के अनुसार, अब अभ्यर्थियों को रफ वर्क के लिए पहले से अधिक जगह उपलब्ध कराई जाएगी। पहले प्रश्न पत्र में रफ कार्य के लिए केवल दो पेज दिए जाते थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। नए प्रारूप के तहत दो पेज प्रश्न पत्र…
Author: Viral Punjab News
पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार लुधियाना को साफ-सुथरा और सुंदर शहर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अधिकारी मैदान में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि…
पंजाबी गायक Nait अपने नए गीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। लुधियाना में हिंदू संगठन शिवसेना पंजाब ने गाने की सामग्री पर कड़ा एतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि गीत में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म से जुड़े पवित्र प्रतीकों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर संगठन ने लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 में शिकायत दर्ज करवाई है और गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी…
देश में डीजल की बढ़ती मांग और संभावित कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नए आदेशों के तहत अब औद्योगिक और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ता पेट्रोल पंपों से असीमित मात्रा में डीजल नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने एक ग्राहक या वाहन के लिए प्रतिदिन डीजल खरीद की सीमा 200 लीटर तय कर दी है, जबकि बड़े उद्योगों को अपनी जरूरत का ईंधन थोक केंद्रों से ही खरीदना होगा। सरकार द्वारा लागू की गई यह व्यवस्था अगले 90 दिनों तक प्रभावी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य डीजल की उपलब्धता को बनाए रखना, आपूर्ति व्यवस्था…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) के समक्ष पंजाब के लंबे समय से लटक रहे मुद्दों को जोरदार ढंग से रखा। मुख्यमंत्री ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों की पुनर्सुधार के लिए विशेष पैकेज की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री ने नीति आयोग से पहाड़ी राज्यों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर 90:10 फंडिंग के साथ पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा (स्पेशल कैटेगरी स्टेटस) देने की मांग भी रखी। मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को दरपेश असाधारण सुरक्षा,…
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी शिकायतों और मांगों पर चर्चा करने तथा उनके मुद्दों के ठोस समाधान तलाशने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारी यूनियनों को पंजाब सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि बहबल कलां फायरिंग केस में हुए नए खुलासों ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप की बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग के लिए जवाबदेही से बचने की कोशिशों को बेनकाब कर दिया है। एसआईटी के सामने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान का हवाला देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब की मौजूदगी में बहबल कलां फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली थी और माफी मांगी थी, जिसके…
पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। बुधवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा…
पंजाब में धान की बुआई के सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर डीएपी और यूरिया की पर्याप्त एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। अपने पत्र में केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में धान की रोपाई तेजी से चल रही है और जून-जुलाई के दौरान खाद की मांग सबसे अधिक रहती है। ऐसे में किसानों की जरूरतों को देखते हुए डीएपी और यूरिया की निर्बाध आपूर्ति बेहद जरूरी है।…
मोगा नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर कब्जा जमाते हुए अपनी पार्षद विनयपाल कौर को नया मेयर चुना है। इस बार पंजाब सरकार द्वारा मेयर का पद पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए आरक्षित किया गया था, जिसके तहत विनयपाल कौर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से मोगा पहुंचे। चुनाव विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 50 में से 30 वार्ड जीतकर…
