आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत गैंगस्टरों के विरुद्ध बिना किसी समझौते के लगातार कार्रवाई शुरू की हुई है और इसके स्पष्ट नतीजे जमीनी स्तर पर दिख रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने जानकारी दी कि राज्य भर में मारे गए छापों के दौरान 3,520 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 1,599 को एहतियात के तौर पर नज़रबंद किया गया है और 104 गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी…
Author: Viral Punjab News
सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा उठाया । उन्होंने पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर में स्थित श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की। श्री चरण छोह गंगा सचखंड रविदासिया समुदाय के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है और यह स्थान गुरु रविदास जी के जीवन और आध्यात्मिक विरासत से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। हर साल पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आते…
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य राज कुमार चब्बेवाल, चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक…
Punjab News: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत जालंधर ज़िले में डेरा बल्लां के निकट श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी। कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि इस अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की है इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी।…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चौथी परियोजना के लिए पुन: निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत…
यूपी की योगी सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी है। योगी कैबिनेट ने गुरुवार को शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक कैशलेस मेडिकल बीमा की मंजूरी दे दी है।पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त हो सकेगा। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में करीब दो घंटे तक हुुई कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर भी मुहर लगी है। नौ फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया है। 11 को बजट पेश होगा। योगी सरकार ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरे का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी नेता इसकी तैयारी में जुटे हैं. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी (रविवार) को जालंधर आएंगे. सीएम मान की मांग? पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले उन्होंने कल (28 जनवरी) एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की थी. उन्होंने कहा पीएम मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट…
पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ मिनी सेक्रेटेरिएट को गुरुवार सुबह बम की धमकी मिली है। इससे बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी ईमेल के ज़रिए भेजी गई थी, जिसके चलते एडमिनिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी एजेंसियों को तुरंत अलर्ट रहने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर पंजाब और हरियाणा सेक्रेटेरिएट कॉम्प्लेक्स खाली करा लिए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। धमकी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस), सीआईएसएफ, डॉग स्क्वॉड और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है और…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के बम धमाकों संबंधी बयान को अति गंभीर बताते हुए कहा कि इसने कांग्रेस का असली किरदार पंजाबियों के सामने ला दिया है। उन्होंने मांग की कि मैडम भट्ठल बताएं कि वे कौन से लोग थे जो पंजाब को आग की भट्ठी में झोंकना चाहते थे। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बीबी भट्ठल का यह बयान बताता है कि कांग्रेस ने पंजाब के साथ क्या धोखे किए हैं। उन्होंने कहा कि…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के एक हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भट्ठल के इस बयान ने परंपरागत पार्टियों का असली चेहरा पंजाब की जनता के सामने उजागर कर दिया है। बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि वे बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का एक इंटरव्यू सुन रहे थे, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव के समय पार्टी के कुछ सलाहकारों और नेताओं ने उन्हें बसों और सार्वजनिक स्थानों पर…
