हिमाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 5 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था और यह शिमला से लगभग 66 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में स्थित बताया गया है। भूकंप के झटके करीब 3 सेकंड तक महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से कई लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर चले गए। हालांकि कुछ…
Author: Viral Punjab News
भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदान की जा रही नुकसान-न्यूनकरण सेवाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान का एक महत्त्वपूर्ण घटक हैं और नशे की समस्या के ख़िलाफ़ राज्य की लड़ाई में एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभर रही हैं। सब्सटांस यूज़ डिसॉर्डर (SUD) से पीड़ित लोग राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 547 आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) केंद्रों और पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा संचालित 47 ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (OST) केंद्रों के साथ-साथ टारगेटेड इंटरवेंशन सेवाओं के माध्यम से नुकसान-न्यूनकरण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, नुकसान-न्यूनकरण में ऐसे कई हस्तक्षेप…
तीज के पावन त्योहार पर मोगा और बाघापुराना में आयोजित विशेष समारोहों में पंजाब की लोक संस्कृति, महिलाओं के उत्साह और ‘रंगले पंजाब’ की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद द्वारा आयोजित इन समारोहों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और गिद्धा, बोलियों, लोक गीतों व पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा के साथ तीज का जश्न मनाया। दोनों समारोहों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा के मिरामार में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इतनी आसानी से ई-20 वापस नहीं लेने वाली। इसके लिए भाजपा को गोवा और उत्तर प्रदेश में हराना होगा। क्योंकि इन्हें अहंकार हो गया है कि जनता कहां जाएगी, जीतना तो भाजपा को ही है। इनका यही अहंकार तोड़ना होगा। अगर इन दोनों राज्यों में भाजपा हार गई तो मोदी सरकार 5 दिन के अंदर ई-20 वापस ले लेगी। उन्होंने कहा कि भारत में 80 फीसद वाहन ई-20 के इस्तेमाल…
भगवंत सिंह मान सरकार ने आदर्श स्कूलों में सेवाएं निभा रहे शिक्षकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उनके वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से लगभग 1,100 शिक्षकों को लाभ होगा, जिससे उनका मासिक वेतन लगभग 10,000 रुपये से बढ़कर 22,000 रुपये से अधिक हो जाएगा। यह फैसला सरकार की उस प्रतिबद्धता को दोहराता है कि पंजाब का भविष्य संवारने वालों को उचित लाभ, सम्मान और बनती मान्यता मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी दिल्ली में एक छात्र के आत्महत्या करने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि छात्र का निधन बेहद दुखद है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पिछले 5 वर्षों में 65 से अधिक आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हमें शैक्षिक संस्थानों में छात्रों की बात सुनने और मुश्किल हालत में मदद करना सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। हम अपने छात्रों को निराश नहीं कर सकते। मंगलवार को एक्स पर ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल…
पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP को खुला चैलेंज दिया है। केजरीवाल ने कहा कि BJP के नेता पंजाब के सरकारी स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर BJP को पंजाब के स्कूलों की कार्यप्रणाली और सुविधाओं पर इतना ही सवाल है, तो वह गुजरात के 1000 सरकारी स्कूलों की लिस्ट सामने रखे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार भी अपने 1000 सरकारी स्कूलों की सूची देगी…
केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। काजिया ने देशभर से आईं 52 अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि वह इस साल प्रतियोगिता में शामिल सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक थीं। फाइनल राउंड में काजिया से पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी में ‘मौन की ध्वनि’ को किस तरह परिभाषित करेंगी। इस सवाल के जवाब ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उनके आत्मविश्वास तथा सोच की खूब तारीफ…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित किए गए 509 से अधिक आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का उद्घाटन करके जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही अब तक युवाओं को समर्पित किए गए खेल मैदानों की कुल संख्या 734 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल गांवों के युवाओं को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी और ‘नशों से दूर रहने तथा खेलों से जुड़ने’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए नशों के खिलाफ सरकार की लड़ाई को…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टॉउनहॉल गोवा में करेंगे। मीरामार के विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर 3 बजे होने वाले टॉउनहॉल में बड़ी संख्या में ई-20 से प्रभावित लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान लोग अपने अनुभवों को साझा करेंगे और ई-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे। साथ ही, लोग वाट्सएप नंबर 7669803441 पर भी मैसेज भेजकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गन्ने को इथेनॉल बनाने के लिए डाइवर्ट करने के कारण चीनी के दाम 45 से बढ़कर 70 रुपए…
