Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»देश»बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल
    देश

    बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsOctober 22, 2026Updated:October 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद बढ़ते अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट को एक्स पर साझा कर अमित शाह को आड़े हाथ लिया। उन्होंने अमित शाह से पूछा कि बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में तो भाजपा की ही सरकार है। वहां नशा क्यों नहीं खत्म हो रहा है? क्या वहां नशा खत्म करने की कोई डेडलाइन नहीं दी है? उन्होंने अमित शाह से पूछा कि क्या बिहार में जिस तरह नशा ख़त्म कर दिया, वैसे ही अब पंजाब में करने की बात कर रहे हैं। पंजाब पर बोलने से पहले अमित शाह को भाजपा शासित राज्यों में नशा खत्म करके दिखाना चाहिए।
    बिहार में बढ़ते नशे के कारोबार पर आम आदमी पार्टी ने अमित शाह से कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार 20 साल से है। आखिर आप लोगों ने बिहार को “उड़ता बिहार” बना ही दिया। हमेशा की तरह आपको शर्म भी नहीं आ रही होगी। 2007 से 2017 तक पंजाब में आप लोगों ने अकाली दल के साथ मिलकर जिस तरह नशे की तस्करी करवाई, पूरी एक पीढ़ी को बर्बाद किया और अब पंजाब आकर बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहे हैं। नशे पर आपके मुंह से कुछ भी शोभा नहीं देता। बिहार कब नशामुक्त होगा, देश को जवाब दीजिए। और हां, इस बार शुतुरमुर्ग की तरह ज़मीन में अपना सिर मत गाड़ लीजिएगा।

    ‘‘आप’’ ने कहा कि भगवंत मान सरकार के नेतृत्व हमने एक सुरक्षित पंजाब का वादा किया था और हम उस वादे को पूरा कर रहे हैं। 2022 से अब तक नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में 1.27 लाख से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं, 7,260 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई है और 1,288 आपराधिक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। यह तो बस शुरुआत है। हम पंजाब से नशे और गैंगस्टर्स को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पंजाब को नशे में डुबोने का पाप और अपराध भाजपा और अकाली दल की सरकार ने किया। पंजाब का बच्चा-बच्चा यह बात जानता है और इसमें कुछ भी छिपा नहीं है कि पंजाब में ड्रग्स किसने फैलाया और हजारों करोड़ रुपए के ड्रग्स का बिजनेस किसने किया। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में अडानी के मुंद्रा पोर्ट से 20 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी। तब एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट में लिखकर दिया थी कि जो अपराधी पकड़े गए हैं, उन्हें जमानत न दी जाए क्योंकि इस ड्रग्स का पैसा पाकिस्तान में ेआतंकवाद की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होता है।

    संजय सिंह ने कहा कि अडानी के पोर्ट से पकड़ी गई ड्रग्स पर अमित शाह या भाजपा ने कोई बयान नहीं दिया और न ही यह बताया कि अडानी के खिलाफ क्या कार्रवाई या पूछताछ हुई। संसद में सरकार के अपने जवाब में इसका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के राज्य गुजरात में शराबबंदी होने के बावजूद 100 लोग जहरीली शराब पीकर मर गए, वे लोग क्या बात करेंगे? ड्रग्स के मुद्दे पर जब भाजपा बोलती है, तो ऐसा लगता है जैसे ओसामा बिन लादेन अहिंसा का उपदेश दे रहा हो।

    वहीं, ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अमित शाह बताएं कि सीबीआई ने 5 करोड़ किलो चावल की चोरी के मामले में अब तक मनजिंदर सिंह सिरसा से पूछताछ क्यों नहीं की और उन्हें आरोपी क्यों नहीं बनाया? हमने अमित शाह की एसीबी को साइकिल घोटाले की शिकायत दी है, जिसे डेढ़ महीना हो गया है। इसमें 4000 रुपए की साइकिल 7000 रुपए में खरीदी गई थी। अमित शाह वहां क्या खा रहे हैं? क्या नशा कर रहे हैं? अब तक आरोपी मंत्री पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 700 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य घोटाले में फाइलें जल गईं, तो अमित शाह के अधीन काम करने वाली एसीबी क्या कर रही है? उनका कोई भी विभाग काम ही नहीं कर पा रहा है।

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अफगानिस्तान में जो अफीम और नशा बनता है, वह भारत में बॉर्डर से आता है और बॉर्डर अमित शाह के पास है। अमित शाह बताएं कि वे 12 साल से क्या कर रहे हैं और यह नशा देश में कैसे आ रहा है? दिल्ली, हरियाणा, बिहार और जम्मू-कश्मीर में नशा चल रहा है, यह नशा कहां से आ रहा है, यह बात अमित शाह कब बताएंगे? अमित शाह का सत्ता का नशा कब उतरेगा? कभी तो कुछ काम करके दिखाएं, या सिर्फ बक-बक करने से ही काम चल जाएगा? उन्हें सिर्फ बोलते हुए बहुत साल हो गए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरी

    October 26, 2026

    राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षित

    October 26, 2026

    सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट

    October 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान

    October 26, 2026

    पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड

    October 26, 2026

    मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार

    October 26, 2026

    परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.