Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»himachal»CM सुक्खू के पैतृक आवास के पास मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, इलाके में फैली दहशत, लोगों ने बंद कर दी अपने घरों की लाइटें।
    himachal

    CM सुक्खू के पैतृक आवास के पास मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, इलाके में फैली दहशत, लोगों ने बंद कर दी अपने घरों की लाइटें।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 15, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक घर के पास लंबे समय तक एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता देखा गया। इस घर में उनकी बुजुर्ग मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र में कई जगहों पर ड्रोन दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया है कि आसमान में चार ड्रोन उड़ते देखे गए।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। इस ड्रोन को सबसे पहले सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखा गया, फिर एक ड्रोन गौना की तरफ, एक मझयार की तरफ और एक ड्रोन कोहरा गांव की तरफ बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

    हालाँकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी नादौन निर्मल ने बताया कि पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी को टीम के साथ मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    एंट्री फीस पर बैक फुट पर हिमाचल सरकार, जानें आपको पहनी गाड़ी के लिए कितना देना होगा toll?

    April 1, 2026

    हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी आज:Tourists को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की Advisory

    January 27, 2026

    Manali में बर्फबारी से कई किलोमीटर लंबा जाम, कार से उतरकर पैदल चलने लगे पर्यटक

    January 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी खत्म, मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला

    April 18, 2026

    पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद

    April 18, 2026

    Waiver on Russian Oil Imports: रूसी तेल पर अमेरिका ने एक महीने की छूट बढ़ाई, जानें क्या है नया आदेश

    April 18, 2026

    आज से चारधाम यात्रा शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.