Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»CM नायब सिंह सैनी ने किया नेशनल मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 29 राज्यों की टीमें ले रही हैं हिस्सा
    haryana

    CM नायब सिंह सैनी ने किया नेशनल मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 29 राज्यों की टीमें ले रही हैं हिस्सा

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ी का साहस और आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब हौसले बुलंद हों, तो कोई भी शारीरिक कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। सरकार का संकल्प है कि हर प्रतिभा को मंच और हर सपने को उड़ान मिले।

    दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में विशेष खेल सुविधाएं तथा उनके लिए अलग स्टेडियम विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में नागेश ट्रॉफी दृष्टिबाधित राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयोजन के लिए 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल मंत्री गौरव गौतम और पटौदी से विधायक विमला चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पहले टी-20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा कि इस टीम ने अदम्य साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नागेश ट्रॉफी केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समान अवसर और संकल्प का उत्सव है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में वर्ष 1990 से दृष्टिबाधित क्रिकेट खेला जा रहा है और यह प्रतियोगिता सीएबीआई के संस्थापक अध्यक्ष स्व. एस.पी. नागेश की स्मृति में आयोजित की जाती है। नागेश ट्रॉफी के आठवें संस्करण में 29 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं और कुल 73 मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता से चयनित 17 खिलाड़ी वर्ष 2026-27 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रदेश में पिछले 11 वर्षों में खेल सुविधाओं के विकास पर 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। खेल विभाग का बजट 275 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 602 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है।

    ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ के तहत 550 नए पद सृजित कर 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पंचकूला में खिलाड़ियों के उपचार और पुनर्वास के लिए आधुनिक रिहैबिलिटेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है।

    इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपने समर्पण और मेहनत से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अंडर-19 खिलाड़ी तेजस्विनी यादव ने बीसीसीआई से प्राप्त धनराशि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भेंट की। इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा की टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें

    October 5, 2026

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    आम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला

    October 29, 2026

    अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चिट्टा बेचकर और पंजाब की जवानी को बर्बाद करके ₹736.96 करोड़ कमाए: हरपाल सिंह चीमा

    October 29, 2026

    अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने ₹736.96 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क का किया खुलासा, 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल: अमन अरोड़ा

    October 29, 2026

    जब ‘चिट्टे’ (ड्रग्स) के संकट के दौरान पंजाब की जवानी त्रासदी झेल रही थी, तब बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति बढ़ रही थी: बलतेज पन्नू

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.