Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»‘गोली चलाई तो मां की गोद में नहीं सोएंगे गैंगस्टर’; CM भगवंत मान ने गैंगस्टरों को दे डाली चेतावनी
    punjab

    ‘गोली चलाई तो मां की गोद में नहीं सोएंगे गैंगस्टर’; CM भगवंत मान ने गैंगस्टरों को दे डाली चेतावनी

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 16, 2025Updated:December 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CM Mann warns Gangsters: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ‘शहीदी जोड़ मेले’ को लेकर चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब सीएम से मोहाली कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हत्यारे किसी भी कीमत पर बच नहीं सकते। सीएम मान ने सख्त शब्दों में गैंगस्टरों को सीधी चेतावनी भी जारी की है।

    कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं

    सीएम मान ने गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा, ”किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं है। गैंगस्टर ये गलतफहमी न पालें कि वे गोलियों से पंजाब की कानून-व्यवस्था तोड़ देंगे और अमन-चैन भंग कर देंगे। कानून तोड़ने वालों को हमारी तरफ से करारा जवाब दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि, पंजाब शांति पसंद राज्य है, यहां के लोग शांति और भाई-चारे से रहना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि पंजाब खुशहाल रहे। अगर किसी ने इसमें खलल डाला तो फिर वह सख्त एक्शन के लिए भी तैयार रहे।”

    गोली चलाई तो मां की गोद में नहीं सोएंगे गैंगस्टर

    सीएम मान ने कहा कि, ”पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं है। हम किसी गैंगस्टर की पुश्तपनाही नहीं करते और उसे सह नहीं देते। अगर गैंगस्टरों ने पंजाब में किसी से लूट की, किसी पर गोली चलाई तो वो ये साफ शब्दों में समझ लें की ऐसा करके वे भी अपनी मां की गोद में लोरी नहीं सुनेंगे। इधर से भी जरूर जवाबी कार्रवाई की जाएगी और तगड़ा जवाब दिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि हम एक रोड मैप तैयार कर रहे हैं कि कहां कितनी घटनायें हो रहीं हैं और अंदर या बाहर बैठे गैंगस्टर कहां सक्रिय और शामिल हैं। किस बाहरी देश से सबसे ज्यादा धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।”

    कबड्डी टूर्नामेंट में राणा बलाचौरिया की हत्या

    ज्ञात रहे कि बीते सोमवार शाम मोहाली के सोहाना में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या की गई। चौकाने वाली बात यह रही कि कबड्डी मैच के दरमियान बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने नजदीक से राणा बलाचौरिया पर हमला किया और 4 से 5 राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद मौके से फरार होते समय भी बदमाशों ने हवा में गोलियां चलाईं। वहीं राणा बलाचौरिया को गोलियां लगने के बाद गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बलाचौरिया को मृत घोषित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

    April 22, 2026

    मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

    April 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

    April 22, 2026

    ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

    April 22, 2026

    मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.