Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»गुजरात जाएंगे सीएम मान: AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी साथ होंगे, दो दिन के दौरे का ये है शेड्यूल
    punjab

    गुजरात जाएंगे सीएम मान: AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी साथ होंगे, दो दिन के दौरे का ये है शेड्यूल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात दौरे पर जाएंगे। दोनों नेता दो दिन के दौर पर गुजरात में होंगे। केजरीवाल और सीएम मान का यह दौरा कल यानी 21 फरवरी से शुरू होगा। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर दौरान पार्टी के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। कल शनिवार को अहमदाबाद में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। सीएम मान ने 23 फरवरी को बुलाई कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक सुबह 11 बजे सीएम आवास पर होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र को मंजूरी दी जा सकती है। सरकार मार्च माह में सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। 6 मार्च से बजट सत्र शुरू हो सकता है। हालांकि फाइनल कार्यक्रम मंजूरी के बाद ही जारी किया जाएगा। बैठक में उद्योगपतियों को भी बड़ी राहत दी जा सकती है। सरकार ने नई औद्योगिक नीति भी लगभग फाइनल कर ली है। हाल ही में इसे लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इसे लेकर बैठक भी की थी। संभावना है कि इस पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है क्योंकि सरकार की जल्द इस नीति को जारी करने की योजना है। हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए यह नीति बनाई गई है क्योंकि इसके लिए कई समितियां गठित की गई थी जिसके सुझावों के आधार पर ही इसे तैयार किया गया है। इसके अलावा भी बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026

    सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur

    April 19, 2026

    CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO

    April 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026

    सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur

    April 19, 2026

    पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए CM भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर

    April 19, 2026

    CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.