Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को पंजाब में क्यों आगे कर रही है बीजेपी ?
    haryana

    हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को पंजाब में क्यों आगे कर रही है बीजेपी ?

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    नवंबर, 2024 में हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली बीजेपी की नजर अब इसके पड़ोसी राज्य पंजाब पर है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पार्टी की कोशिश पंजाब में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में खुद को स्थापित करने की है। पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों में जो सबसे बड़ी बात दिखाई दे रही है, वह यह कि बीजेपी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लगातार पंजाब में घुमा रही है। नायब सिंह सैनी को पंजाब की राजनीति में सक्रिय करने के पीछे बीजेपी की क्या रणनीति है, आइए इस बारे में बात करते हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी के लिए चुनावी लड़ाई बेहद मुश्किल मानी जा रही थी तब भी पार्टी ने वहां सरकार बनाई थी। यह माना गया था कि इसके पीछे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी बहुत बड़ा योगदान है। इससे सैनी पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा बढ़ा है। नायब सिंह सैनी पगड़ी पहनकर पंजाब में कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और इस दौरान उन्होंने थोड़ा पंजाबी और थोड़ा हरियाणवी भाषा का मिला-जुला इस्तेमाल कर लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश की है। सैनी पिछले कुछ महीनों में पंजाब के कई गांवों और कस्बों में गए हैं और उन्होंने मंदिरों और गुरुद्वारों का दौरा किया है। अब तक वे गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, माछीवाड़ा में गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब और गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब जा चुके हैं। BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाने के आरोप मजबूत हैं दोनों प्रदेशों के रिश्ते पंजाब और हरियाणा के बीच एक लंबा बॉर्डर है। दोनों प्रदेशों के बीच शादी-विवाह, नाते-रिश्तेदारी के साथ ही व्यापार और राजनीतिक संबंध भी काफी मजबूत हैं। हालांकि पानी के बंटवारे, स्थायी राजधानी जैसे मुद्दों को लेकर दोनों प्रदेश आमने-सामने भी है किसान आंदोलन के दौरान दोनों प्रदेशों के किसानों ने एकजुटता दिखाई थी। हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र आदि इलाकों में पंजाबी समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है उधम सिंह के जन्मस्थान पहुंचे थे सैनी जुलाई, 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संगरूर जिले के सुनाम आए थे। उनका यह दौरा बहुत अहम था क्योंकि सुनाम शहीद उधम सिंह का जन्मस्थान है। कहा जाता है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सैनी से पंजाब के ज्यादा से ज्यादा दौरे करने के लिए कहा है। पंजाब को बताया हरियाणा का ‘बड़ा भाई’ पंजाब में अपने कार्यक्रमों में सैनी ने आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाज की आलोचना की है। सैनी ने पंजाब को हरियाणा का ‘बड़ा भाई’ बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पंजाब हरियाणा का सिर्फ पड़ोसी राज्य नहीं है बल्कि हरियाणा के साथ उसका खून का रिश्ता है। सैनी का कहना है कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने पर लोगों से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026

    हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत

    March 29, 2026

    हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.