Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले, हांसी को बनाया गया नया जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा
    haryana

    हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले, हांसी को बनाया गया नया जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 16, 2025Updated:December 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    हरियाणा में अब जिलों की संख्या 22 से 23 हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ये ऐलान किया है। हांसी में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सैनी ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज मैं हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि सात दिन में हांसी को जिला बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। बता दें कि हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में की गई थी। इसको लेकर हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति बनाई गई थी, जो लगातार जिला बनाने की मांग कर रही थी। नए जिले के बनने से अब हिसार जिले में दो सब-डिवीजन होंगे। हिसार और बरवाला, जबकि नए बने हांसी जिले में भी दो सब डिवीजन हांसी और नारनौंद होंगे। सीएम ने किया था वादा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अगस्त 2024 को अनाज मंडी आयोजित जन आशीर्वाद रैली में हांसी को पूर्ण जिला बनाने का वादा किया था। हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 साल से उठाई जा रही है। जन आशीर्वाद रैली में सीएम ने पूरे विश्वास के साथ कहा था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हांसी में डीसी बैठेगा। अब सीएम ने हांसी की जनता से किया ये वादा पूरा कर दिया है। घोषणा के साथ दी कई सौगातें सीएम नायब सिंह ने ने सबसे पहले 61 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना हांसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को मजबूत करेगी। इसके अलावा, ढंढेरी गांव में 7.42 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इसी तरह, लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी क्षमता वाले बिजली सब स्टेशन का भी उद्घाटन हुआ। इन सब स्टेशनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध और मजबूत होगी, जिससे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें

    October 5, 2026

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने DA के बकाए की समीक्षा शुरू की

    October 30, 2026

    भाजपा गुजरात से पूरे देश में चिट्टा फैला रही है, जबकि भगवंत मान सरकार नशों के खिलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है: हरपाल सिंह चीमा

    October 30, 2026

    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले विवाद, बाल अधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

    October 30, 2026

    राजस्थान ने पंजाब को नदी के पानी की रॉयल्टी के हक वाले ₹1.44 लाख करोड़ देने से इनकार कर दिया है, वे हर मोर्चे पर पंजाब के खिलाफ ‘धक्केशाही’ (तानाशाही) की राजनीति कर रहे हैं: बलतेज पन्नू

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.