Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana: अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा जवाब: कहा, अभी एकजुटता का समय है; पाकिस्तान को दी सख्त चे/ता/व/नी – आ/तं/कि/यों को बख्शा नहीं जाएगा।
    haryana

    Haryana: अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा जवाब: कहा, अभी एकजुटता का समय है; पाकिस्तान को दी सख्त चे/ता/व/नी – आ/तं/कि/यों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस ने आज सुबह एक बिना सिर वाले पोस्टर के साथ ट्वीट किया, जिस पर लिखा था—”जिम्मेदारी के समय नदारद”। यह ट्वीट सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर किया गया था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार शुरू कर दिया।

    Haryana के मंत्री अनिल विज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समय युद्ध जैसी स्थिति का है, और ऐसे में आपसी टकराव उचित नहीं। उन्होंने कहा कि ज़रूर, आपके मन में कुछ सवाल हो सकते हैं, लेकिन यह उन्हें उठाने का वक्त नहीं है।

    विज ने आगे कहा कि इस घड़ी में देश को एकजुट रहने की जरूरत है। हर भारतवासी को यह संकल्प लेना चाहिए—”नरेंद्र मोदी, आप लड़ाई लड़िए, पूरा देश आपके साथ है।”

    चोर चोर ही रहता है- विज

    जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है। लेकिन पाकिस्तान एजेंसियां इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि अगर ऐसा नहीं है, तो यह देश छोड़कर क्यों भाग रहे हैं, क्यों अपने बच्चों को विदेशों में भेज रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि किसी चोर ने आज तक यह नहीं कहा कि मैं चोर हूं। लेकिन इसका फैसला इंडिपेंडेंट ताकतें कर रही हैं और उसका फैसला भारत ने कर लिया है कि हम किसी भी सूरत में उग्रवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    विज ने कहा कि मोदी ने साफ स्पष्ट तौर पर कहा कि यह जो खून तुमने बहाया है। इसका हम इंसाफ करेंगे और मोदी जी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। पाकिस्तान ने लांच पैड से आतंकियों को हटा दिया है। इस पर भी विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कहीं भी चले जाएं, लेकिन उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

    विज बोले- कहां तक भागोगे, रहोगे तो पाकिस्तान में ही

    भारत की जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए पाकिस्तान ने आतंकियों को उनके लांच पैड से हटाकर कैंप में भेज दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह रहेंगे तो पाकिस्तान में ही न, कहीं भी यह दौड़कर चलें जाएंगे इन्हें हम नहीं छोड़ेंगे।

    यह बार-बार हमारी शांति भंग करते हैं, कश्मीर की खुशहाली देखकर इनके सीने पर जो सांप लौटता है कि हम तो भूखे मर रहे हैं और कश्मीर तो तरक्की कर रहे हैं। कश्मीर में पौने दो करोड़ सैलानी आए। जिससे कश्मीर की अर्थव्यवस्था कितनी बढ़ती है। ऐसे में यह धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मार रहे हैं।

    यदि किसी दिन हिंदुओं ने निर्णय कर लिया कि न हम वैष्णो देवी जाएंगे, न अमरनाथ जाएंगे और न हम कश्मीर में सैलानी बनकर जाएंगे। ऐसे में अर्थव्यवस्था का क्या हाल होगा।

    कश्मीर की खुशहाली देख कर सांप लोट रहे – विज

    विज ने कहा कि कश्मीर की खुशहाली देखकर उनके सीने पर सांप लोट रहे हैं कि हम भूखे मर रहे हैं और कश्मीर इतना खुशहाल कैसे है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान आटा और पानी के लिए तरस रहा है और कश्मीर लगातार तरक्की कर रहा है। इससे वह चिढ़ रहे हैं। जिस वजह से वह हमला कराते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.