Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana के आठ जिलों में 37 अवैध कॉलोनियां होगी नियमित, नागरिकों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं।
    haryana

    Haryana के आठ जिलों में 37 अवैध कॉलोनियां होगी नियमित, नागरिकों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Haryana सरकार ने प्रदेश की अवैध कालोनियों को नियमित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में, आठ जिलों में 37 अनियमित कालोनियों को नियमित करने की मंजूरी दी गई है। इनमें से रोहतक जिले में सबसे अधिक 12 कालोनियां, कैथल में 7, और गुरुग्राम में 5 कालोनियां शामिल हैं। इसके अलावा, करनाल में 4, सोनीपत और चरखी दादरी में 3-3, नूंह में 2, और पलवल में 1 कॉलोनी को नियमित किया गया है।

    शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त विकास गुप्ता ने इन कालोनियों को अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाओं के रूप में घोषित किया है। इसके परिणामस्वरूप, इन कालोनियों में बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से, दादरी शहर की हरि नगर कॉलोनी का एक्सटेंशन-3 और पूरण नगर एक्सटेंशन को भी नियमित किया गया है, जिससे वहां के निवासियों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

    कैथल के पट्टी गदर में बालाजी कॉलोनी एक्सटेंशन, शौरा कोठी, केशव मार्केट और देवीगढ़ कॉलोनी फेज-1, पट्टी कैसठ में शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-1 और भगत सिंह कालोनी एक्सटेंशन-4 तथा पट्टी अफगान में मलिक नगर को मंजूर किया गया है. करनाल के तरावड़ी में पहलवान कंपनी, लाल विहार कॉलोनी एक्सटेंशन-दो, इंदिरा कॉलोनी और माया नगर कालोनी को स्वीकृति दी गई है. रोहतक शहर में संजय कॉलोनी, कोडी कॉलोनी, सूर्य नगर लाधौत रोड़ पार्ट-4, बाबा बालक नाथ कॉलोनी एक्सटेंशन, पिंजरापोल नगर, सूर्या नगर लाधौत रोड पार्ट-2, राजेंद्र कालोनी एक्सटेंशन-01 के साथ ही पारा में आजाद घर एक्सटेंशन और विशाल नगर एक्सटेंशन-03, बोहर में राम गोपाल कॉलोनी एक्सटेंशन-02, कन्हेली में एकता कॉलोनी एक्सटेंशन-2, सुनारिया कलां में कुंज विहार एक्सटेंशन-01 और गांव रोहतक में अग्रसेन कॉलोनी को मंजूरी दी गई है.

    सोनीपत के खरखौदा में अनधिकृत पैच सैनी पुरा-02 को स्वीकृत किया गया है. गुरुग्राम के बादशाहपुर में एवेन्यू 69, भोंडसी में गोवर्धन कुंज, वाटिका कुंज पार्ट-1 और विमल एन्क्लेव (पहले यह निर्मल एन्क्लेव था) और खेड़की माजरा में शिव धाम कॉलोनी को स्वीकृत किया गया है. नूंह में विष्णु कॉलोनी, जितेंद्र कुमार एवं अन्य कॉलोनी, पलवल के ढोलगढ़ में कॉलोनी आइडी नंबर 273 तथा सोनीपत के गोहाना में एकता व देवीपुरा कॉलोनी एक्सटेंशन और आदर्श नगर एक्सटेंशन-1 को स्वीकृत किया गया है.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.