Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana : दहेज उत्पीड़न मामले में 20 हजार रिश्वत लेते महिला ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
    haryana

    Haryana : दहेज उत्पीड़न मामले में 20 हजार रिश्वत लेते महिला ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा। Haryana के पलवल में विजिलेंस टीम ने महिला थाना में तैनात एएसआई जगवती को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी के परिजनों को केस से बाहर करने के नाम पर यह रिश्वत ली थी। विजिलेंस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, यह मामला कमरावली गांव का है, जहां सरपंच प्रतिनिधि मनोज बैंसला के रिश्तेदार बनवारी लाल के साले रोहताश ने होडल की एक युवती से लव मैरिज की थी। शादी के बाद युवती ने दिसंबर 2024 में रोहताश और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।

    इस मामले की जांच महिला थाना की एएसआई जगवती को सौंपी गई थी। मनोज बैंसला ने रोहताश के परिवार की तरफ से केस की पैरवी करना शुरू किया। इस बीच, जगवती ने रोहताश के परिजनों को केस से बाहर करने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। 13 फरवरी को यह राशि दे दी गई।

    मनोज बैंसला के मुताबिक, जगवती ने महिला थाना प्रभारी के नाम पर और 50 हजार रुपए की मांग की। रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर मनोज ने विजिलेंस से शिकायत की। विजिलेंस ने जाल बिछाया और शुक्रवार को नेशनल हाईवे-19 पर रसूलपुर चौक के पास एएसआई को 20 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    इस दौरान, जगवती को विजिलेंस टीम के आने की भनक लग गई, और उसने अपनी कार को अलावलपुर चौक की तरफ दौड़ा दिया। लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसे आगे की कार्रवाई के लिए फरीदाबाद ले गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत

    March 29, 2026

    हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट

    March 19, 2026

    Haryana Result: क्रॉस वोटिंग, रात 1 बजे तक काउंटिंग… जानें- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी पर कैसे भारी पड़ी कांग्रेस

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन

    April 14, 2026

    पंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला किया

    April 14, 2026

    MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील

    April 14, 2026

    अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.