Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»Haryana में अब ऑफलाइन होगी फसल खरीद: CM सैनी का निर्णय; किसान रजिस्ट्रेशन में हो रही दिक्कतें, गृहिणी योजना पर भी हुई बातचीत।
    haryana

    Haryana में अब ऑफलाइन होगी फसल खरीद: CM सैनी का निर्णय; किसान रजिस्ट्रेशन में हो रही दिक्कतें, गृहिणी योजना पर भी हुई बातचीत।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में एक और अहम निर्णय लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में अभी तक चकबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन गांवों के किसानों की फसलों की खरीद ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ पोर्टल के स्थान पर ऑफलाइन तरीके से की जाए।

    मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस बैठक में राज्य मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित थे।

    सीएम बोले- किसान परेशान थे

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हमारी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों का मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर डेटा न होने के चलते वहां के किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि पोर्टल की बजाय इन गांवों में ऑफलाइन माध्यम से खरीद करवाई जाएगी।

    हर घर-हर गृहिणी योजना पर भी चर्चा

    बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 17.40 लाख महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उज्जवला स्कीम और बीपीएल परिवारों का डेटा घर-घर जाकर वेरिफाई किया जाए। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एलपीजी सिलेंडरों के लिए डिपो पर गैस कंपनियों द्वारा शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में ही मिलता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.