Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana में बिजली हुई महंगी, गुरुग्राम और फरीदाबाद के उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा असर ?
    haryana

    Haryana में बिजली हुई महंगी, गुरुग्राम और फरीदाबाद के उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा असर ?

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। Haryana में 3 साल बाद बिजली की दरें बढाई गई हैं. सरकार ने प्रति यूनिट बिजली 20 से 40 पैसे तक महंगी कर दी है. नए रेट एक अप्रैल से लागू हो गए हैं. घरेलू उपभोक्‍ताओं से लेकर छोटे से बड़े व्‍यापारियों तक पर बढे हुए रेट का असर होगा. कृषि क्षेत्र के लिए बिजली प्रति यूनिट इजाफा किया गया है. लेकिन, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की वजह से किसानों को पहले की तरह ही 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से ही बिल देना होगा. इंडस्ट्री के लिए भी बिजली दरों में इजाफा हुआ है. हाई टेंशन लाइन सप्लाई में 30 से 35 पैसे और छोटे कारखानों की एलटी सप्लाई में 10 से 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है.

    घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे अधिक चुकाने होंगे। पहले 150 यूनिट तक बिजली खपत पर 2.75 रुपये प्रति यूनिट चार्ज था, जिसे बढ़ाकर 2.95 रुपये कर दिया गया है। 151 से 250 यूनिट तक की दर पहले की तरह 5.25 रुपये प्रति यूनिट बनी रहेगी। 251 से 500 यूनिट की खपत पर अब 6.45 रुपये प्रति यूनिट देना होगा, जो पहले 6.30 रुपये था।

    300 से 500 यूनिट खपत पर प्रति किलोवाट 50 रुपये का फिक्स चार्ज भी जोड़ा गया है। 501 से 800 यूनिट के लिए दर पहले जैसी 7.10 रुपये प्रति यूनिट ही रहेगी। वहीं, 500 यूनिट से अधिक खपत करने वालों पर प्रति किलोवाट 50 रुपये का फिक्स चार्ज भी लागू होगा।

    घरेलू उपभोक्ताओं को उनके लोड के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें से 78% उपभोक्ता 2 किलोवाट तक के लोड वाले हैं, 16% उपभोक्ता 2 से 5 किलोवाट के बीच आते हैं, जबकि केवल 6% उपभोक्ताओं का लोड 5 किलोवाट से अधिक है।

    नए कॉमर्शियल रेट

    कॉमर्शियल कनेक्‍शन पर अब 0 से 50 यूनिट बिजली की खपत पर दो रुपये की बजाय 2.20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे देने होंगे. 51 से 100 यूनिट पर अब 2.50 रुपये की बजाय 2.70 रुपये देने होंगे. इसका मतलब है कि 100 यूनिट खर्च करने पर अब 20 रुपये का बिजली बिल बढ जाएगा.

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को बिल में 5% की छूट. अधिवक्ताओं के चैंबर में एलटी सप्लाई के अनुसार बिल लिया जाएगा. • विद्युत शवदाह गृह में 2.75 रु. प्रति यूनिट बिजली मिलेगी. पूजा स्थलों का बिल घरेलू आपूर्ति टैरिफ के अनुसार होगा. अस्थाई आपूर्ति के लिए बिजली की दरें पहले की तरह रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.