Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»Haryana विधानसभा कमेटी का बड़ा खुलासा, 62 निकायों में 1400 करोड़ की गड़बड़ी का पर्दाफाश।
    haryana

    Haryana विधानसभा कमेटी का बड़ा खुलासा, 62 निकायों में 1400 करोड़ की गड़बड़ी का पर्दाफाश।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा। Haryana में नए मेयरों के पद संभालने से पहले विधानसभा की एक कमेटी ने एक अहम खुलासा किया है। दरअसल, 10 नगर निगमों और 62 निकायों में करीब 1400 करोड़ रुपये के टेंपरेरी एडवांस में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

    विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा की अध्यक्षता में बनी कमेटी के अनुसार, प्रदेश के 10 नगर निगमों में 1,395.98 करोड़ रुपये का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। कमेटी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी गुरुग्राम और फरीदाबाद में देखने को मिली है।

    इस मामले की जांच के लिए नगर निगमों से जुड़े जिला नगर आयुक्तों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें टेंपरेरी एडवांस के एडजस्टमेंट के संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है। कमेटी ने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में ऑडिट ऑब्जेक्शन पेंडिंग हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें निपटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

    प्रदेश के 62 निकायों में मिली गड़बड़ी

    जानकारी के मुताबिक, टेंपरेरी एडवांस की राशि में गड़बड़ी का मामले प्रदेश के 10 नगर निगमों के अलावा 18 नगर परिषद और 34 नगर समितियां भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम में हुए हैं। इनमें हिसार, सोनीपत, पंचकूला, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, करनाल और अंबाला नगर निगम शामिल हैं।

    विधानसभा कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदाबाद नगर निगम 781.75 करोड़ रुपये और गुरुग्राम नगर निगम में 403.86 करोड़ रुपये का बकाया है। इस मामले को लेकर विस्तृत जांच करवाने की मांग की जा रही है। फिलहाल कमेटी ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.