Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»Haryana सीएम की 6 विभागों की समीक्षा बैठक: बोले- काम में देरी होने पर फाइल पर कारण जरूर लिखें अधिकारी; जंगलों में बनवाएं चेक डेम।
    haryana

    Haryana सीएम की 6 विभागों की समीक्षा बैठक: बोले- काम में देरी होने पर फाइल पर कारण जरूर लिखें अधिकारी; जंगलों में बनवाएं चेक डेम।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पहाड़ी वन क्षेत्रों में अधिक से अधिक चेक डेम बनवाएं ताकि बारिश के मौसम में पानी का संरक्षण किया जा सके। इससे जहां वनस्पतियों को पानी की जरूरत पूरी होगी, वहीं भूजल स्तर को भी संतुलित रखने में मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने आज “सीएम अनाउंसमेंट” से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने गृह विभाग, राजस्व, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग, परिवहन सहित अन्य विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। शेष विभागों की “सीएम अनाउंसमेंट” की समीक्षा 29 अप्रैल को की जाएगी।

    निर्माण में गुणवत्ता का समझौता न किया जाए

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि चैक डैम के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। उन्होंने सभी पुराने चैक डैम की वर्तमान स्थिति की जांच करके उनकी मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आगामी बरसात के मौसम में सड़कों के किनारे पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जिला में कम से कम दो ऑक्सीवन लगाने की योजना को मूर्त रूप प्रदान करें ताकि स्वच्छ पर्यावरण सरंक्षण सुनिश्चित हो सके।

    घग्गर में गंदा पानी डाला तो ठेकेदार पर पेनल्टी लगाए अधिकारी

    मीटिंग में सीएम सैनी ने घग्घर नदी को पर्यावरण की दृष्टि से साफ करने के निर्देश देते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर एसटीपी के माध्यम से गंदे पानी को साफ करके घग्गर में डाला जा रहा है, इस दौरान ध्यान रखें कि एसटीपी खराब न हो और गंदा पानी बाईपास करके इस नदी में न जाए। अगर किसी जगह पर इस प्रकार की शिकायत मिली तो एसटीपी के ठेकेदार को पेनल्टी लगाई जाए।

    CM घोषणाओं की फाइलों में देरी का कारण जरूर लिखा जाए

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “सीएम अनाउंसमेंट” से संबंधित परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट तैयार होने में देरी होने से उसकी लागत भी बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी वाजिब कारण से कार्य को पूरा करने में देरी होती है तो अधिकारी फाइल पर “देरी होने का कारण” अवश्य लिखें।

    उन्होंने भविष्य में एचएसआईआईडीसी के औधोगिक क्षेत्रों में “फायर ब्रिगेड” के कार्यालय हेतु जगह सुनिश्चित करने को कहा ताकि उद्योग में होने वाली किसी आगजनी की घटना पर काबू पाने में देरी न हो।

    अधिकारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा

    सीएम ने अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि वे विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं को पूरा करवाने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें। राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय अंत्योदय की भावना से काम करते हुए समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.