Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana में High Alert: Delhi Blast के बाद Borders और Stations पर सुरक्षा कड़ी
    haryana

    Haryana में High Alert: Delhi Blast के बाद Borders और Stations पर सुरक्षा कड़ी

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और रेवाड़ी समेत NCR के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।

    राज्य की पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, होटल, धर्मशाला और सार्वजनिक जगहों पर लगातार चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और सभी अधिकारियों को जिले से बाहर जाने से पहले अनुमति लेने को कहा गया है।

    हरियाणा के जिलों में स्थिति

    • फरीदाबाद: शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस गश्त कर रही है। फतेहपुर तगा गांव में घरों और दुकानों की तलाशी ली जा रही है। अन्य राज्यों के लोगों के नाम भी नोट किए जा रहे हैं।
    • झज्जर: SHO, CIA यूनिट और अन्य टीमों को अलर्ट किया गया है। बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
    • पानीपत: दिल्ली से आने वाले वाहनों और ट्रेन यात्रियों पर नजर रखी जा रही है।
    • अंबाला: कैंट रेलवे स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। RPF की टीम सतर्क।
    • सोनीपत: अपने स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
    • रेवाड़ी: 56 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं और वाहनों की गहन जांच हो रही है।
    • सिरसा: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में चेकिंग की जा रही है। होटल में ठहरने वाले लोगों के ID proof चेक किए जा रहे हैं।
    • बहादुरगढ़: टीकरी बॉर्डर पर सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, नंबर नोट करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
    • पंचकूला: सार्वजनिक जगहों के साथ होटल और धर्मशालाओं में भी चेकिंग की जा रही है।

    चेकिंग अभियान के ताज़ा अपडेट्स

    • झज्जर लघु सचिवालय में डॉग स्क्वाड की मदद से चेकिंग अभियान चला।
    • गुरुग्राम, कैथल, फतेहाबाद, रोहतक और यमुनानगर में पुलिस लगातार वाहनों और यात्रियों की निगरानी कर रही है।
    • बहादुरगढ़ और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
    • गुरुग्राम की ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

    दिल्ली ब्लास्ट और हरियाणा का कनेक्शन

    दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i-20 कार हरियाणा नंबर HR 26-CE 7674 की है। यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस कारण हरियाणा के NCR जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    DGP हरियाणा का संदेश

    हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखें तो तुरंत 112 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाके में मौजूद हैं और इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग जारी है।

    दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मी पूरे जिले में सतर्क हैं, नाके लगाए गए हैं और चेकिंग लगातार जारी है। आम जनता से अपील है कि वे शांत रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.