Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»delhi»Independence Day 2025: लाल किले से PM Modi का बड़ा ऐलान – Operation Sindoor, Self-Reliant Bharat, GST Reforms और नई हथियार प्रणाली का वादा
    delhi

    Independence Day 2025: लाल किले से PM Modi का बड़ा ऐलान – Operation Sindoor, Self-Reliant Bharat, GST Reforms और नई हथियार प्रणाली का वादा

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsAugust 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। उनका भाषण करीब दो घंटे चला, जिसमें उन्होंने कई बड़े मुद्दों और योजनाओं का जिक्र किया।

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    समारोह में देशभर से चुने गए 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 85 गांवों के सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था। लाल किले और आसपास के इलाके में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई — 11 हज़ार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 3 हज़ार ट्रैफिक पुलिस, स्नाइपर्स, एंटी-ड्रोन यूनिट, सीसीटीवी, फेस रिकग्निशन सिस्टम और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन जैसी तकनीक तैनात की गई।

    भाषण की मुख्य बातें

    1. ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व
      पीएम मोदी ने कहा, “आज लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सज़ा दी।” उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की। पीएम ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।”
    2. सिंधु समझौते पर कड़ा रुख
      पीएम मोदी ने ऐलान किया कि “खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते।” उन्होंने कहा कि भारतीय नदियों का पानी दुश्मन देशों के खेतों में नहीं जाएगा और सिंधु समझौता राष्ट्रहित में स्वीकार्य नहीं है।
    3. न्यूक्लियर धमकियों पर जवाब
      प्रधानमंत्री ने साफ किया कि अब भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेगा।
    4. आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
      पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत का आधार है आत्मनिर्भर भारत।” उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भरता सिर्फ आयात-निर्यात या रुपये-डॉलर तक सीमित नहीं, बल्कि ये हमारी ताकत से जुड़ी है। उन्होंने अपने खुद के ‘Made in India’ जेट इंजन, हथियार प्रणाली और स्पेस टेक्नोलॉजी पर जोर दिया।
    5. स्पेस सेक्टर की उपलब्धियां
      उन्होंने बताया कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं और भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गगनयान मिशन पर भी काम तेजी से चल रहा है।
    6. नई हथियार प्रणाली – मिशन सुदर्शन चक्र
      पीएम ने ‘Mission Sudarshan Chakra’ की घोषणा की, जो दुश्मनों के हमले को न सिर्फ रोक सकेगा बल्कि पलटवार भी करेगा।
    7. अर्थव्यवस्था और जीएसटी रिफॉर्म
      प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिवाली देशवासियों को बड़ा तोहफा मिलेगा — Next Generation GST Reforms। इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी, टैक्स का बोझ घटेगा और छोटे-मझोले उद्योगों को फायदा होगा।

     

     

    समारोह की शुरुआत
    लाल किले पहुंचने से पहले पीएम मोदी राजघाट गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एक्स (Twitter) पर उन्होंने लिखा, “आज का दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद करने और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए काम करने का संकल्प लेने का है।”

    लाल किले से इस बार पीएम मोदी का संदेश स्पष्ट था — भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि हर क्षेत्र में मजबूत और सुरक्षित भी होगा, चाहे वो अर्थव्यवस्था हो, सुरक्षा हो या विज्ञान-तकनीक।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    BRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी

    September 13, 2026

    दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

    September 7, 2026

    Mahatma Gandhi की समाधि पर जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

    April 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक साथ बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

    October 28, 2026

    पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसले

    October 28, 2026

    सीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 28, 2026

    पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.