Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»Independence Day 2025: Punjab में देशभक्ति का जज़्बा, Faridkot में CM Bhagwant Mann ने फहराया तिरंगा, जिलों में Ministers ने संभाली जिम्मेदारी
    punjab

    Independence Day 2025: Punjab में देशभक्ति का जज़्बा, Faridkot में CM Bhagwant Mann ने फहराया तिरंगा, जिलों में Ministers ने संभाली जिम्मेदारी

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsAugust 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज पूरा पंजाब तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    सीएम मान ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा वीरों की रही है। शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि पंजाब के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी।

    जिलों में ध्वजारोहण समारोह

    पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में ध्वजारोहण कर लोगों को आज़ादी का संदेश दिया।

    • लुधियाना: जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने झंडा फहराया और कहा कि आज़ादी की अहमियत को हमें हमेशा याद रखना चाहिए।
    • बठिंडा: कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने ध्वजारोहण कर राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं—
      • मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया।
      • शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार पंजाब नंबर वन बना।
      • सभी को मुफ्त बिजली की सुविधा।
      • धान सीजन में किसानों को बिना रुकावट बिजली।
      • सरकारी स्कूलों में ड्रग प्रिवेंशन कोर्स शुरू किया गया।
      • छात्रों को रोजगार में सहायता, ITI में सीटें बढ़ाई गईं और गरीब परिवारों (2 लाख से कम आय) के लिए 5% सीट आरक्षित।
      • आम आदमी क्लिनिक में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों का इलाज।
      • मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2 अक्टूबर से सेहत कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
      • नशा रोकने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल – पंजाब ऐसा करने वाला पहला राज्य।
    • मोगा: दाना मंडी में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर मोगा के डीसी सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, चारों विधानसभा के विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    विशेष सम्मान समारोह

    स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब सरकार 26 हस्तियों को उनके-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन काम के लिए पंजाब सरकार प्रमाणपत्र-2025 से सम्मानित करेगी। इनमें डॉक्टर, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी और कलाकार शामिल हैं।
    सम्मानित होने वालों में डॉ. अनुपमा गुप्ता (अमृतसर), मास्टर तेगबीर सिंह (रूपनगर), सरूपइंदर सिंह (पटियाला), रतन लाल सोनी (होशियारपुर), डॉ. हितेंद्र सूरी (फतेहगढ़ साहिब) सहित कई नाम शामिल हैं।

    सीमा पर देशभक्ति का नजारा

    फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा पहुंचे और BSF अधिकारियों से मुलाकात की। BSF ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
    संधवा ने कहा, “हम इसलिए चैन से सोते हैं क्योंकि हमारे जवान सरहद पर दिन-रात देश की रक्षा करते हैं।” उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी गैलरी को बड़ा करने और वहां के म्यूज़ियम को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

    राज्य में उत्साह का माहौल

    शहरों से लेकर गांव तक आज हर गली-मोहल्ला तिरंगे से सजा हुआ है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए और cultural performances प्रस्तुत किए।

    स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पंजाब का हर नागरिक अपने देश और अपनी मिट्टी से बेइंतहा प्यार करता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    फतेहगढ़ साहिब हादसा पीडि़तों को सीएम ने दिया मुआवजा:9 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और 34 घायलों को मिलेंगे 50 हजार

    April 23, 2026

    अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी

    April 23, 2026

    पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी

    April 23, 2026

    पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema

    April 23, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.