Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»जसवीर सिंह गढ़ी को ‘आप’ ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज
    punjab

    जसवीर सिंह गढ़ी को ‘आप’ ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में अपना संगठन मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने जसवीर सिंह गढ़ी को चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गढ़ी की भूमिका आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।

    जसवीर सिंह गढ़ी इस समय पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन हैं। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पंजाब अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है और अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों पर भी वह लगातार सक्रिय रहे हैं।

    गढ़ी ने 1 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद मार्च 2025 में उन्हें पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

    चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान जसवीर सिंह गढ़ी अनुसूचित जातियों से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर कई बार चर्चा में रहे। आयोग की ओर से ऐसे मामलों में कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी तलब किया गया।

    अब पार्टी ने उन्हें चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में गढ़ी के सामने पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

    2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का यह फैसला चमकौर साहिब सीट के लिए उसकी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा

    September 6, 2026

    जीरा में ‘आप’ को बड़ी मजबूती, गुरप्रीत सिंह सेखों पार्टी में शामिल; CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 6, 2026

    पंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजर

    September 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    जीरा में ‘आप’ को बड़ी मजबूती, गुरप्रीत सिंह सेखों पार्टी में शामिल; CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 6, 2026

    बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे

    September 6, 2026

    पंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजर

    September 6, 2026

    बठिंडा से शुरू हुईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की समाप्ति 29 नवंबर को पटियाला में होगी- भगवंत सिंह मान

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.