Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»कल गोरखपुर आएंगे CM योगी:विरासत गलियारे का निरीक्षण करेंगे; जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल
    up

    कल गोरखपुर आएंगे CM योगी:विरासत गलियारे का निरीक्षण करेंगे; जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां वह ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित करेंगे। इसके साथ ही विकास योजनाओं के निर्माण की प्रगति जानने के लिए वहां का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम एनसीसी एकेडमी एवं विरासत गलियारा का निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम कल दोपहर बाद 3 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। वह खोराबार क्षेत्र में स्थित तालकंदला में निर्माणाधीन एनसीसी एकेडमी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ट्रांसपोर्टनगर स्थित रैन बसेरा परिसर में असहायों, जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। वहां से सीएम पांडेयहाता पहुंचेंगे। पांडेयहाता से धर्मशाला तक लगभग 3.5 किलोमीटर तक विरासत गलियारा का निरीक्षण करेंगे। सीएम कार्य की प्रगति देखेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के समापन समारोह में शामिल होंगे। सीएम गोरखपुर शहर से विधायक हैं और यह इसी विधानसभा क्षेत्र की खेल स्पर्धा है। तैयारियों में जुटा प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जहां सीएम का कार्यक्रम है, उन स्थानों का अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। एनसीसी एकेडमी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए थे और शिलान्यास भी किया है। यह पूर्वांचल के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देगा और इसमें प्रशासनिक भवन, छात्रावास, शूटिंग रेंज जैसी सुविधाएं होंगी, हालांकि शुरुआत में भूमि आवंटन और सीमांकन में कुछ त्रुटियां सामने आई थीं, जिन्हें ठीक कर लिया गया है और कार्य प्रगति पर है। इससे पूर्वांचल के युवाओं के लिए फौज में जाने के अवसर बढ़ेंगे। इसके निर्माण पर 47.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एनसीसी एकेडमी में होंगी ये सुविधाएं एनसीसी एकेडमी का निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, जल निगम, यूनिट-42, गोरखपुर द्वारा कराया जा रहा है। एकेडमी में प्रशासनिक भवन, 150 छात्रों की क्षमता के बालक छात्रावास, 100 छात्राओं की क्षमता के बालिका छात्रावास, डायनिंग हाल, टायलेट ब्लाक, विद्युत स्टेशन, आउटडोर मल्टीएक्टिविटिज एरिया, 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबाल फील्ड, आप्टिकल कोर्स एवं पुशप बीम आदि की सुविधा होगी। इसके अलावा 7.17 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी के निर्माण, सभी किनारों पर संतरी पोस्ट, गार्ड रूम, हाईमास्ट फ्लड लाइट के कार्य कराए जाएंगे। एकता और अनुशासन आदर्श वाक्य वाले एनसीसी ग्रुप गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के 11 जिलों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती एवं बहराइच शामिल हैं। इससे जुड़े विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कालेजों के कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रति वर्ष औसतन 25 से 30 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, थल सेना शिविर, इंटर ग्रुप कम्पटीशन, गणत्रंत दिवस परेड की तैयारी और गणेश वासुदेव मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही अनेक सामाजिक गतिविधियां भी इस ग्रुप की तरफ से आयोजित की जाती हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026

    AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.