Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»केजरीवाल की PM से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और E 20 पेट्रोल के रेट घटाए
    punjab

    केजरीवाल की PM से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और E 20 पेट्रोल के रेट घटाए

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJuly 15, 2026Updated:July 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में पीएम से मुख्य रूप से दो मांगें की है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों को पेट्रोल पंपों पर ई-20 और शुद्ध पेट्रोेल का विकल्प देना चाहिए, ताकि वो अपनी मर्जी के अनुसार पेट्रोल ले सकें। साथ ही, ई-20 का दाम कम होना चाहिए। क्योंकि इसके इस्तेमाल से गाड़ियों की माइलेज घट रही है और कंपोनेंट्स खराब हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरे या आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल जाएं। जहां एक लिंक में पीएम के नाम पीटिशन मिलेगी। उस पर साइन करें और ई-20 को लेकर अपना अनुभव साझा करें। मैंने लोगों के अनुभव साझा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है।

     

    मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 पेट्रोल को लेकर देश भर में लोग बहुत दुखी हैं। इसे लेकर मैंने सोमवार को प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में मैंने पीएम से कहा है कि हम लोग जनतंत्र में रहते हैं, आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए। सारे देश की जनता दुखी है और कह रही है कि गाड़ियों की माइलेज गिर रही है, उनके पार्ट्स और कंपोनेंट्स खराब हो रहे हैं।

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा मैंने प्रधानमंत्री से दो मांगें की है। पहली मांग है कि हर पेट्रोल पंप पर विकल्प दिया जाए। अगर कोई प्योर पेट्रोल डलवाना चाहे तो प्योर पेट्रोल डलवा ले और कोई ई-20 लेना चाहे तो ई-20 ले ले। यह विकल्प हर पेट्रोल पंप पर मिलना चाहिए। दूसरी मांग है कि ई-20 के दाम पेट्रोल से कम होने चाहिए। जब ई-20 से माइलेज कम मिल रही है, तो उसकी कीमत भी कम होनी चाहिए। इसी चिट्ठी में मैंने प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय भी मांगा है, ताकि मैं उन्हें समझा सकूं कि मैं जनता के बीच गया था, मैंने जनता से बात की है और मैं जनता के संपर्क में हूं। जनता क्या महसूस कर रही है और इसके तकनीकी पहलू क्या हैं, यह समझाने के लिए मैंने उनसे मिलने का समय मांगा है। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द मुझे मिलने के लिए बुलाएंगे।

     

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इस बीच हमने देशभर में एक पीटिशन शुरू की है। यह नागरिकों की तरफ से प्रधानमंत्री के नाम एक चिट्ठी है। अगर लोग मेरे या आम आदमी पार्टी के किसी भी सोशल मीडिया हैंडल जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स पर जाएंगे, तो उसके बायो में एक लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करने से एक पीटिशन खुलेगी। मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उस पीटिशन पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करें।

     

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पीटिशन में लोग अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं कि उनके पास कौन सी गाड़ी है, पहले कितनी माइलेज आती थी और अब कितनी आ रही है, उनकी गाड़ी में क्या खराबी आई है या कौन से कंपोनेंट्स खराब हुए हैं। जो भी अनुभव लोग लिखना चाहें, वे लिख सकते हैं। जितने भी हस्ताक्षर हमारे पास इकट्ठे होंगे, जब प्रधानमंत्री जी मुझे मिलने के लिए बुलाएंगे, तो उन सभी याचिकाओं का प्रिंट आउट लेकर मैं प्रधानमंत्री को सौंपकर आऊंगा। मेरी सभी लोगों से विनती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पीटिशन पर हस्ताक्षर करें ताकि प्रधानमंत्री तक जनता की आवाज पहुंच सके।

     

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि रविवार को मैं सर्विस स्टेशन और पेट्रोल पंप गया था। मैंने वहां लोगों से बात की थी। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यह अपील करना चाहूंगा कि सब लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाएं। वहां जो लोग पेट्रोल भरवाने या गाड़ी ठीक कराने आते हैं, उनसे बात करें, उनके वीडियो बनाएं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करें।

     

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जो लोग भी इस मुद्दे से दुखी हैं, चाहे वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हों या नहीं, वे सब अपने-अपने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें। वीडियो बनाकर पूरे सोशल मीडिया को भर दें, क्योंकि यह सरकार इतनी आसानी से सुनने वाली नहीं है। लेकिन अगर हम ज्यादा से ज्यादा तादाद में सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करेंगे और वीडियो बनाएंगे, तो सरकार को सुनना पड़ेगा। ई-20 वाले मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया को भर दें।

     

    प्रधानमंत्री को भेजी गई अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी

     

    अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पुराने वाहनों पर ई-20 पेट्रोल थोपने को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। ये वाहन ई-20 के अनुकूल नहीं हैं। व्यापक स्तर पर फैले इस वास्तविक संकट को सुनने के बजाय, मंत्री विरोध करने वालों को देशद्रोही, बेरोजगार सामाजिक कार्यकर्ता और लॉबीस्ट आदि कहकर गालियां दे रहे हैं।

     

    अरविंद केजरीवाल ने पत्र में आगे कहा है कि सरकार के इस फैसले को सही ठहराने वाला कोई तार्किक, वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग या आर्थिक आधार नहीं है। लोगों को शक है कि शायद व्यापक जन कल्याण के बजाय कुछ निहित स्वार्थ हैं जो इस फैसले को तय कर रहे हैं।

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में 2023 से पहले बने लगभग 30 करोड़ पंजीकृत दोपहिया और चार पहिया वाहन हैं, जो ई20 पेट्रोल के अनुकूल नहीं हैं। इन सभी वाहनों के ओनर मैनुअल भी स्पष्ट रूप से शुद्ध पेट्रोल या कुछ मामलों में ई10 पेट्रोल के अलावा किसी अन्य ईंधन के उपयोग के खिलाफ सलाह देते हैं, लेकिन ई20 के लिए कभी नहीं कहते। ई20 का उपयोग करने के अलावा कोई विकल्प न बचने के कारण, इन वाहन मालिकों को ईंधन के माइलेज में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और साथ ही उनके वाहनों में तेजी से टूट-फूट हो रही है तथा इंजन और फ्यूल सिस्टम के महत्वपूर्ण पुर्जे खराब हो रहे हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से कुछ पेट्रोल पंपों और सर्विस सेंटरों का दौरा किया और इस बड़े पैमाने पर फैले संकट को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। यह परेशानी सोशल मीडिया पर भी हर जगह साफ दिखाई दे रही है।

     

    अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दो उपाय लागू करने का आग्रह किया है-

     

    1. उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर प्योर पेट्रोल और ई20 के बीच विकल्प दिया जाना चाहिए, ताकि उन वाहनों के मालिकों को ऐसा ईंधन इस्तेमाल करने के लिए मजबूर न होना पड़े जो उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाता है।

     

    2. ई20 की कम कैलोरीफिक वैल्यू और उससे मिलने वाले कम माइलेज को देखते हुए इसकी कीमत कम की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को एक समझौते वाले उत्पाद के लिए पूरी कीमत न चुकानी पड़े।

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं इस मामले की विस्तार से जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता हूं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुविधा के अनुसार जल्द से जल्द मुझे मिलने का समय दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च

    September 7, 2026

    दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह

    September 7, 2026

    पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह

    September 7, 2026

    पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर

    September 7, 2026

    दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

    September 7, 2026

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.