Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»देश»पंजाब में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह, इसी बजट में ऐलान:टैक्स पेयर को नहीं मिलेगा लाभ, डीबीटी के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में आएगी राशि
    देश

    पंजाब में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह, इसी बजट में ऐलान:टैक्स पेयर को नहीं मिलेगा लाभ, डीबीटी के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में आएगी राशि

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 4, 2026Updated:March 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    पंजाब में चुनावी साल में वोट बैंक पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए AAP सरकार 8 मार्च को पेश होने वाले बजट में महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह का ऐलान करेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। सरकार का तर्क है कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि वे छोटे-मोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। पैसे हर महीने दिए जाएं या तीन महीने के हिसाब से, इस पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सरकार की योजना के मुताबिक इस स्कीम का लाभ आयकर दाता (टैक्स पेयर) महिलाओं को नहीं मिलेगा। इसी तरह से अपना कारोबार करने वाली महिलाओं को भी इस योजना की सम्मान राशि नहीं मिलेगी। 40 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ सरकार की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि योजना के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया जाएगा। वित्तीय भार को संतुलित रखने के लिए अन्य मदों में पुनर्संरचना की जा सकती है। वित्त विभाग के अधिकारी लाभार्थियों की संभावित संख्या और कुल वार्षिक खर्च का आकलन कर रहे हैं। अनुमान है कि 40 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। सरकार की आधार लिंक्ड बैंक खातों के माध्यम से सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये राशि भेजने की तैयारी है, ताकि बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सके। 8 मार्च को बजट भाषण के दौरान इस योजना की औपचारिक घोषणा के साथ ही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन की तिथि स्पष्ट हो जाएगी। योजना लागू होती है, तो यह चुनावी साल में सरकार का बड़ा सामाजिक और राजनीतिक दांव माना जाएगा। अन्य वादों की तरह यह वादा भी करेंगे पूरा: चीमा वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हर महिला को एक हजार रुपए प्रति माह देने का वादा जो किया था, उनको भी पूरा किया जा रहा है। सरकार अब तक शिक्षा, हेल्थ सुधार, रोजगार के नए अवसर, नई इंडस्ट्री और किसानों के लिए योजनाओं जैसे अपने प्रमुख वादों को अमलीजामा पहना चुकी है। हमने जो वादे विधानसभा चुनाव से पहले किए थे, उन सभी को एक एक कर पूरा किया गया है। 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित करेगी सरकार चंडीगढ़ महिला दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सम्मान अभियान के तहत अब तक 28,000 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। पंजाब सरकार 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित करेगी। यह जानकारी पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दी। मंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह 18 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब की चयनित शीर्ष 100 महिला उद्यमियों को प्रत्येक को 25,000 रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पीएसआरएलएम) के तहत महिला उद्यमियों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए CM भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर

    April 19, 2026

    PM मोदी का आज रात राष्ट्र के नाम संबोधन, महिला आरक्षण बिल पर रख सकते हैं बात

    April 18, 2026

    लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी खत्म, मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.