Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab और चंडीगढ़ में 16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट: बठिंडा में पारा 39°C पहुंचा, अस्पतालों में बेड सुरक्षित; 18-19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार।
    punjab

    Punjab और चंडीगढ़ में 16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट: बठिंडा में पारा 39°C पहुंचा, अस्पतालों में बेड सुरक्षित; 18-19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दो दिन की बारिश के बाद Punjab और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम फिर से अपना मिज़ाज बदलने को तैयार है। 16 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। बीते 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, हालांकि यह अब भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

    राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

    कई जिलों में दर्ज की गई बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 16 से 18 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

    गत 24 घंटों में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश दर्ज की है: पठानकोट में 3.1 एमएम्, बठिंडा में 0.5 एमएम, एसबीएस नगर में 9.9 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 0.5 एमएम, रोपड़ में 9.5 एमएम और चंडीगढ़ में 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

    Punjab के शहरों का आज का मौसम

    अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

    जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

    लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

    पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

    मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.