Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»Punjab का बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री चीमा, नशा मुक्ति और शिक्षा पर हो सकता है फोकस।
    punjab

    Punjab का बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री चीमा, नशा मुक्ति और शिक्षा पर हो सकता है फोकस।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब। Punjab सरकार आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा इस बार 2.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश कर सकते हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष में उनके द्वारा पेश किए गए 2.05 लाख करोड़ रुपये के बजट से लगभग 5 फीसदी अधिक होगा।

    यह आम आदमी पार्टी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। इस बार बजट का मुख्य फोकस कृषि, उद्योग, Punjab को नशा मुक्त बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने पर हो सकता है। इसके साथ ही सरकार युवाओं के लिए 20,000 नई नौकरियों का प्रावधान करने की योजना बना रही है।

    हालांकि, महिलाओं को 1100 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी इस बार भी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, सरकार इसे अगले बजट में पूरा करने की कोशिश कर सकती है, जिसका मुख्य कारण आर्थिक चुनौतियां हैं।

    शिक्षा क्षेत्र का बजट 17,200 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों में नई योजनाओं की शुरुआत की जा सकती है। स्वास्थ्य बजट में 8 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है, जिसका उपयोग नई चिकित्सा सुविधाओं और अस्पतालों के निर्माण में किया जा सकता है। सरकार उद्योगों के लिए विशेष पैकेज प्रस्तुत कर सकती है, जिससे Punjab में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एमएसएमई क्षेत्र को सब्सिडी और कर में छूट मिल सकती है। सरकार का लक्ष्य राज्य में बड़े उद्योगों को आकर्षित करना है, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी।

    Punjab सरकार नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला सकती है। स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी के साथ नशा पुनर्वास केंद्रों के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित की जा सकती है। पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कानून लागू करने और निगरानी को बढ़ावा देने के लिए अधिक संसाधन दिए जा सकते हैं। कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 14,473 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा सकता है, जो कि 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। नई सिंचाई योजनाओं, जैविक खेती और फसल विविधीकरण के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है। सरकार पराली प्रबंधन और जल संकट से निपटने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu

    April 18, 2026

    पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद

    April 18, 2026

    दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी”

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    PM मोदी का आज रात राष्ट्र के नाम संबोधन, महिला आरक्षण बिल पर रख सकते हैं बात

    April 18, 2026

    लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी खत्म, मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला

    April 18, 2026

    पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद

    April 18, 2026

    Waiver on Russian Oil Imports: रूसी तेल पर अमेरिका ने एक महीने की छूट बढ़ाई, जानें क्या है नया आदेश

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.