Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab में बारिश और आंधी से गर्मी से राहत, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    punjab

    Punjab में बारिश और आंधी से गर्मी से राहत, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब में बीते कुछ दिनों से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में लगातार तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    रविवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज (5 मई) के लिए भी आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, रोपड़ में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अमृतसर में 5.0 मिमी, लुधियाना में 1.0 मिमी और पठानकोट में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश की वजह से औसत तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट आई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है।

    रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन के तापमान की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, लुधियाना में 32.3 डिग्री, पटियाला में 36.4 डिग्री, फरीदकोट में 32.2 डिग्री, होशियारपुर में 35.7 डिग्री, नूरमहल (जालंधर) में 35.6 डिग्री और मोहाली में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ की चेतावनी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटा), आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    5 मई को हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों — पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा — में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है। इसके अलावा, 8 मई तक भी कई जिलों में बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 27, 2026

    बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026

    यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह

    October 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026

    यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह

    October 27, 2026

    हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026

    राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरी

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.