Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab सरकार की डेंगू-मलेरिया रोकथाम योजना: हर जिले में बनेगी समन्वय समिति, मेडिकल छात्र निभाएंगे मास्टर ट्रेनर की भूमिका, ऑनलाइन नशाखोरी पर भी होगी सख्ती।
    punjab

    Punjab सरकार की डेंगू-मलेरिया रोकथाम योजना: हर जिले में बनेगी समन्वय समिति, मेडिकल छात्र निभाएंगे मास्टर ट्रेनर की भूमिका, ऑनलाइन नशाखोरी पर भी होगी सख्ती।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Punjab सरकार राज्यवासियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और डायरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इन रोगों की रोकथाम के लिए एक ठोस रणनीति के तहत कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य के सभी जिलों में समन्वय समितियों का गठन किया गया है, जिनमें स्थानीय प्रशासन, जलापूर्ति, सीवरेज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं। ये सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करेंगे और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाएगी।

    Punjab के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने भरोसा जताया है कि इस बार डेंगू के मामलों में 80 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों, जैसे नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र, ‘मास्टर ट्रेनर’ की भूमिका निभाएंगे। वहीं, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को लार्वा की जांच और जनजागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर लार्वा की पहचान करेंगे और लोगों को रोकथाम के उपाय बताएंगे। साथ ही, मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग जैसी गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।

    ऑनलाइन फार्मेसी बिक्री रेगुलेट करने की तैयारी

    ड्रग तस्करों के निशाने पर अब बच्चे आ गए हैं। वे उनको नशे की लत में लगा रहे हैं। इसके लिए पेरेंट्स के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं, एनर्जी ड्रिंक व ऑनलाइन फार्मेसी बेचते हैं। उस पर शिकंजा कसने के लिए वे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले हैं।

    साथ ही अब उन पर भी मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि अपनी युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। उन्होंने पेरेंटस से भी अपील की है कि वह घरों में एनर्जी ड्रिंक लाने से परहेज करे, क्योंकि इससे भी नशे की लत युवाओं में लगती है।

    5000 बेड आम लोगों के लिए रिजर्व

    सेहत मंत्री ने बताया कि वे नशा छोड़ने वालों को जेल भेजने की बजाय नशा मुक्ति केंद्रों में लेकर जाएंगे। वहीं, इन-हाउस सेंटर बनाए जा रहे हैं। वहां पर ही उन्हें इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वे पूरे पंजाब का विजिट करेंगे। इसके साथ ही राज्य के सारे अस्पतालों में 5000 बैड बढ़ाए हैं, ताकि नशा छोड़ने वालों को उचित इलाज की व्यवस्था मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान

    October 26, 2026

    पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड

    October 26, 2026

    मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान

    October 26, 2026

    पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड

    October 26, 2026

    मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार

    October 26, 2026

    परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.