Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»Punjab-चंडीगढ़ में बदला मौसम, सुबह से कई जगह बारिश:धुंध भी पड़ी, गुरदासपुर सबसे ठंडा,कई जगह जीरो विजिबिलटी
    punjab

    Punjab-चंडीगढ़ में बदला मौसम, सुबह से कई जगह बारिश:धुंध भी पड़ी, गुरदासपुर सबसे ठंडा,कई जगह जीरो विजिबिलटी

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    पंजाब और चंडीगढ़ में आज (गुरुवार) नए साल का शुभारंभ बारिश के साथ हुआ। कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि शीत लहर और धुंध भी बनी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही लोगों को घने कोहरे, हल्की बारिश और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 5.2 डिग्री तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं, अमृतसर और चंडीगढ़ में दृश्यता जीरो, लुधियाना में 10 मीटर, पटियाला में 20 मीटर, जबकि हलवारा, गुरदासपुर, पठानकोट, बठिंडा और बल्लोवाल सौंकड़ी में 50 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई। इसकी वजह से हवाई और रेल आवाजाही पर असर पड़ा है। आज बारिश और शीत लहर चलने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। आसमान के मध्य स्तर में एक लंबी हवा की पट्टी बनी हुई है, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना है। दक्षिण पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊंचाई पर तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का प्रभाव बना हुआ है। ऐसे में आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा और लुधियाना में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के कुछ इलाकों में ठंडा दिन (कोल्ड डे) रहने की संभावना है। इसके अलावा गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तरनतारन, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
    पंजाब में छह तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा।
    पंजाब में छह तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम आज के बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 2 जनवरी – आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा और लुधियाना में बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका है। इसके अलावा पठानकोट, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क (सूखा) बना रहेगा। कोहरे और ठंड को देखते हुए लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 3 जनवरी – गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर का असर रहेगा। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, पठानकोट, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और लुधियाना के कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और लुधियाना में कहीं-कहीं घना कोहरा बना रह सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क (सूखा) रहने की उम्मीद है।
    पंजाब में सबसे कम तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया है।
    पंजाब में सबसे कम तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया है। 4 जनवरी – पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का अनुमान है। फिलहाल मौसम शुष्क (सूखा) बना रहेगा। लोगों से अपील है कि ठंड और कोहरे को देखते हु
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.