Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: कॉपियों में फिल्मी गानों के बोल, प्रेम कथाएं और अजीबोगरीब नोट्स,…परीक्षक हैरान मिली ये सजा।
    up

    UP: कॉपियों में फिल्मी गानों के बोल, प्रेम कथाएं और अजीबोगरीब नोट्स,…परीक्षक हैरान मिली ये सजा।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश। UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। इस बार लगभग 30 लाख से अधिक छात्रों ने UP बोर्ड की परीक्षा दी थी। अब सभी छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस समय यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है, और परीक्षकों को इस दौरान कुछ अजीब और मजेदार घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों ने अपने उत्तर पत्रों में सवालों के जवाब देने के बजाय फिल्मी गानों के बोल या अपनी प्रेमकहानियां लिख डाली हैं।

    छात्र ने फिल्मी गाने से भर दी पूरी उत्तर पुस्तिका

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शामली के आरके इंटर कॉलेज में UP बोर्ड की 10वीं साइंस विषय की कॉपियों की चेकिंग हो रही थी। इस दौरान एक परीक्षक ने एक स्टूडेंट की कॉपी में कुछ अजीब देखा। वह छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका में विज्ञान के सवालों के बजाय फिल्मी गानों के बोल लिख रहा था। जिसमें ‘जादू है, नशा है’, ‘तू कितनी अच्छी है’ जैसे रोमांटिक गानों के लिरिक्स शामिल थे। यह देखकर परीक्षक हैरान रह गए क्योंकि यह छात्र सिर्फ अपनी कॉपी भरना चाहता था, लेकिन सही जवाब नहीं दे रहा था।

    उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिख डाली पूरी प्रेम कहानी

    इसी तरह एक और छात्र ने UP बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में एक पूरी प्रेम कहानी लिख डाली। इस छात्र ने जिस सवाल का विस्तृत उत्तर देना था, वहां उसने अपनी पूरी लव स्टोरी लिख डाली। प्रेम कहानी में इतने सारे विवरण थे कि परीक्षक भी चौंक गए। हालांकि, यह तरीका पास होने के लिए अपनाया गया था, लेकिन इसका परिणाम उलटा ही हुआ और छात्र को 0 नंबर देकर फेल कर दिया गया।

    उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षक से गुहार, शादी का जिक्र

    बताया जा रहा है कि कई छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में अजीबोगरीब नोट भी लिखे। कुछ छात्रों ने परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई। एक छात्रा ने अपने उत्तर पत्र में लिखा कि प्रिय सर, कृपया मुझे पास कर दीजिए, मैं हमेशा आपके चरणों की दासी रहूंगी। वहीं, एक छात्र ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए पास करने की अपील की। इसके अलावा, कुछ कॉपियों में रुपए भी निकलने की खबरें आई हैं, जिससे लगता है कि कुछ छात्रों ने परीक्षकों को पैसे देकर पास होने की कोशिश की है।

    CCTV कैमरों की निगरानी में कॉपियों का मूल्यांकन

    UP बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गड़बड़ी को रोका जा सके। इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

    UP बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा अप्रैल में किए जाने की संभावना

    UP बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा अप्रैल में किए जाने की संभावना है। छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड के परिणाम के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेगा। इस बार के मूल्यांकन में परीक्षकों को कई अजीबोगरीब मामलों का सामना करना पड़ा, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026

    AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.