Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: दिव्यांग को नहीं मिल रही थी पेंशन, मुख्यमंत्री योगी ने सुनी दिव्यांग की फरियाद, तुरंत दिलाई पेंशन।
    up

    UP: दिव्यांग को नहीं मिल रही थी पेंशन, मुख्यमंत्री योगी ने सुनी दिव्यांग की फरियाद, तुरंत दिलाई पेंशन।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुवार को दिव्यांग गोपाल और श्यामपाल पेंशन की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंचे। मुख्यमंत्री खुद उनके पास आए और पूछा – “क्या परेशानी है?” दिव्यांग ने बताया कि वह कई दिनों से अपने जिले में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिली।

    UP के सीएम योगी ने पूछा – “आप किस जिले से हैं?” दिव्यांग ने जवाब दिया – “महाराज जी, मैं चंदौली से आया हूँ।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि चंदौली के जिलाधिकारी या दिव्यांग कल्याण अधिकारी से तुरंत पूछें कि पेंशन क्यों नहीं मिल रही। अगर कोई लापरवाही मिले तो कार्रवाई करें और पेंशन शुरू करवाएं।

    कुछ ही देर बाद चंदौली के दिव्यांग अधिकारी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी ए.के. चौहान को फोन कर बताया कि दोनों लोगों की केवाईसी नहीं हुई थी, इसलिए पेंशन रुकी थी। अब केवाईसी अपडेट कर दी गई है और शाम तक दोनों की पेंशन शुरू कर दी जाएगी।

    112 नागरिकों ने 88 प्रार्थना पत्र दिए

    लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनता दर्शन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। विभिन्न जिलों से 112 नागरिकों ने 88 प्रार्थना पत्र दिए।

    मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राजेश और चंद्रशेखर को इलेक्ट्रानिक छड़ी दी और उसका उपयोग करना भी सिखाया। अपने माता-पिता के साथ आए बच्चों को टाफी व चाकलेट भी बांटी।

    जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वरासत, कब्जा, पैमाइश से संबंधित 23 आवेदन राजस्व परिषद के अध्यक्ष को सौंपा। पुलिस से जुड़े 23 प्रकरणों को पुलिस महानिदेशक को दिया। विवेकाधीन कोष, शादी अनुदान आदि से संबंधित 17 आवेदन अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को सौंपे।

    इसी प्रकार, विभिन्न प्रकरणों के 25 मामले मुख्य सचिव को तत्काल कार्रवाई के लिए दिए गए। एक प्रकरण बिजली बिल अधिक आने का था और एक अन्य प्रकरण राजधानी में गृहकर से संबंधित भी था। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रकरणों के समाधान कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में विभाग के अधिकारियों को सुनियोजित व्यवस्था बनाने के लिए कहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.