Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: भीषण गर्मी से बिगड़ रहे हालात, लू से बचाव को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी।
    up

    UP: भीषण गर्मी से बिगड़ रहे हालात, लू से बचाव को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं।

    मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने हीटवेव से लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    स्वास्थ्य विभाग ने जनता को सतर्क करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

    दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह

    राज्य सरकार द्वारा जारी की गई हीटवेव एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अत्यधिक गर्मी और सीधी धूप से बचा जाए। इस समय घरों के अंदर रहना ही सुरक्षित माना गया है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

    श्रमिकों के लिए ‘मित्र प्रणाली’ लागू

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए ‘मित्र प्रणाली’ (Mitra System) शुरू की गई है. इसके अंतर्गत निर्माण स्थलों और खुले स्थानों पर काम कर रहे मजदूरों की निगरानी की जाएगी और उन्हें समय-समय पर विश्राम और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

    राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, “लू से बचाव के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.”

     

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.