Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP में बर्ड फ्लू की आशंका पर सीएम योगी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश, कहा– लगातार निगरानी रखें।
    up

    UP में बर्ड फ्लू की आशंका पर सीएम योगी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश, कहा– लगातार निगरानी रखें।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बर्ड फ्लू संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. और सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए.

    उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (H5 एवियन इंफ्लुएंजा) की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के सभी चिड़ियाघरों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड्स और गो-आश्रय स्थलों पर रहने वाले जानवरों और पक्षियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइनों के अनुसार सभी जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राणी उद्यान परिसरों को लगातार समय समय पर सैनेटाइज किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर ब्लो टॉर्चिंग की प्रक्रिया भी अपनाई जाए. साथ ही सभी वन्य जीवों औऱ पक्षियों की जांच की जाए, और उनके आहार की पूरी जांच के बाद ही उन्हें खाना दिया जाए.

    कर्मियों को सुरक्षित रखा जाए

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को एवियन इंफ्लुएंजा से जुड़ी हुई पूरी जानकारी दी जाए और उन्हें पीपीई किट के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं. साथ ही बाड़ों में नियुक्त कर्मचारियों की ड्यूटी इस जोखिम के स्तर को ध्यान में रखते हुए तय की जाए.

    पोल्ट्री फ़ार्म की निगरानी बढ़ाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी की जाए और पोल्ट्री उत्पादों के आने जाने पर लगातार नियंत्रण रखा जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि H5 एवियन इंफ्लुएंजा के मनुष्यों पर पड़ने वाले प्रभावों की भी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गहन समीक्षा की जाए ताकि संक्रमण की कोई भी कड़ी इंसानों तक न पहुंच पाए.

    संस्थानों से रखें संपर्क

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्यपालन एवं डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) आदि से लगातार संपर्क बनाकर सुझाव लिए जाएं और आवश्यकता के अनुसार काम किया जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के बीच समन्वय के साथ सभी निर्देशों का सौ फीसद पालन किया जाए.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.