Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: राशन वितरण में योगी सरकार की पारदर्शी पहल, करोड़ों लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ, 77.37% ने पूरी की e-KYC प्रक्रिया।
    up

    UP: राशन वितरण में योगी सरकार की पारदर्शी पहल, करोड़ों लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ, 77.37% ने पूरी की e-KYC प्रक्रिया।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में गरीबों और जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने की प्रक्रिया को न केवल प्रभावी बनाया है, बल्कि इसे डिजिटल तकनीकों के माध्यम से पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त भी किया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए उप्र सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग के जरिए तकनीकी नवाचारों को अपनाया, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के 1.15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को मिल रहा है।

    प्रदेश सरकार ने राशन वितरण को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ई-केवाईसी और आधार सत्यापन प्रणाली लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत, अब राशन कार्ड धारक देश के किसी भी उचित दर दुकान पर ई-केवाईसी करा सकते हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 तक प्रदेश के 77.37% लाभार्थियों (यानी 1,15,37,940 राशन कार्डधारक) ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

    दिलचस्प बात यह है कि 10.02 लाख लाभार्थियों ने अन्य राज्यों में भी अपनी ई-केवाईसी कराई, जिससे यह साबित होता है कि यह व्यवस्था कितनी व्यापक और उपयोगी है।

    इसके अलावा, इस डिजिटल पहल के जरिए अपात्र कार्डधारकों की पहचान कर उन्हें सिस्टम से हटाने में भी मदद मिली, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाना संभव हुआ। सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी कर, राशन वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026

    सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.