Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: सिर पर पगड़ी, आंखों पर काला चश्मा… होली पर सीएम योगी का देसी अंदाज,
    up

    UP: सिर पर पगड़ी, आंखों पर काला चश्मा… होली पर सीएम योगी का देसी अंदाज,

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होली के त्योहार पर देशभर में धूम है. होली के जश्न में लोग डूबे हैं. होली के त्योहार पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी होली के रंग में रंगे नजर आए. गोरखपुर मंदिर में उन्होंने अबीर-गुलाल खेला और फाग गाते लोगों के बीच बैठकर रंग जमाया.  इससे पहले उन्होंने मंदिर में पक्षियों को दाना डाला और गौ माता को अबीर गुलाल से तिलक किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं.

    सीएम योगी ने दी होली की शुभकामनाएं
    सीएम ने कहा, होली का त्योहार एकता का प्रतीक है, जो सभी को प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है. होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें.

    मुख्यमंत्री ने कहा, होली के मौके पर आपसी मतभेद को भूलकर हम इस आयोजन का हिस्सा बनें. पर्व त्यौहार की ऐसी परंपरा दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं है. किसी जाति मजहब के पास नहीं है, जितनी सनातन धर्म के पास है. त्योहार हमारी आत्मा है, इससे ही भारत आगे बढ़ता है.

    भारत में जन्म लेना दुर्लभ है और उसमें में भी मनुष्य और उसमें भी सनातन में जन्म लेना दुर्लभ है. जो लोग सनातन को कोसते थे उन्होंने ने भी महाकुंभ में सनातन की भव्यता को देखा है.जाति क्षेत्र का कोई भेद नहीं किया गया. त्रिवेणी में सभी ने आस्था की डुबकी लगाई है. दुनिया भौचक्की रह गई दुनिया सनातन को देख रहा है.

    जो लोग जाति छुआ छूत के नाम पर हमे बदनाम करते थे वो प्रयागराज संगम में आकर देखे कि कहां भेद भाव था. सबने एक साथ एक ही संगम में स्नान किया. सनातन धर्म का उद्घोष है जहां धर्म होगा वही विजय होगी जहां सत्य होगा वहीं विजय होगी साधना जितनी कठिन होगी सिद्धि उतनी ही बड़ी होगी. लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन हम नहीं करेंगे.

    66 करोड़ से ज्यादा लोग कुंभ में आए. कोई छेड़छाड़ लुट चोरी की घटना नहीं हुई. दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय संगठन आरएसएस का शताब्दी वर्ष है वैसे ही इस होली आयोजन का भी शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

    April 22, 2026

    ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

    April 22, 2026

    मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.