Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: GST ठगी का बड़ा खुलासा: यूपी के इस जिले में पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 2 सदस्य पकड़े।
    up

    UP: GST ठगी का बड़ा खुलासा: यूपी के इस जिले में पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 2 सदस्य पकड़े।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश। UP के बरेली जिले में पुलिस ने जीएसटी के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शीशगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, गुरुवार की रात पुलिस नियंत्रण केंद्र को सूचना मिली कि टांडा छंगा-बहेड़ी रोड पर कुछ लोग एक कार में सवार होकर ट्रकों को रोककर चालकों से जबरन पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही शीशगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, कार में खड़े तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि कार में बैठे दो लोगों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    GST के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    मिली जानकारी के मुताबिक, एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामपुर जिले के जगदीप सिंह और उत्तराखंड के रुद्रपुर के संजयदास के रूप में की गई है। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास एक देशी पिस्तौल, तमंचा, ट्रक चालकों से वसूले गए 2 हजार रुपए, एक लैपटाप और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके पास मिली कार को जब्त कर लिया गया है और फरार हुए 3 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

    पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताए फरार साथियों के नाम

    पुलिस के अनुसार पकड़े गए जगदीप सिंह और संजय दास ने बताया कि उनके फरार हुए साथियों के नाम अमृतपाल, चेतन और गुड्डू हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उत्तराखंड की ओर से आने वाले ट्रकों को रोककर उनमें लदे माल का जीएसटी बिल दिखाने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। जो ट्रक चालक रुपए नहीं देता, उसे पिस्तौल या तमंचा दिखाकर धमका देते थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026

    AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.