Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»देश»विधानसभा सत्र की शुरुआत, राज्यपाल बोले – कैंसर इलाज के लिए विशेष योजना लाने वाला पहला राज्य बना पंजाब
    देश

    विधानसभा सत्र की शुरुआत, राज्यपाल बोले – कैंसर इलाज के लिए विशेष योजना लाने वाला पहला राज्य बना पंजाब

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का संबोधन जारी है। उन्होंने “सत श्री अकाल” कहकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बजट सत्र को संबोधित करना उनके लिए गर्व की बात है और पंजाब की तरक्की के लिए यह बजट महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    राज्यपाल के भाषण शुरू होते ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले विधायकों से राज्यपाल ने अपील की कि वे अपने मुद्दे बाद में उठाएं। उन्होंने कहा कि विरोध करना आपका अधिकार है, लेकिन सही समय पर विरोध जताएं, आपको पूरा समय दिया जाएगा।

    इस दौरान ‘आप’ के मंत्री हरभजन सिंह ETO विधानसभा में बैंड-बाजे के साथ पहुंच गए। AAP के इस प्रदर्शन के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस और राज्यपाल को शिकायत देकर सुरक्षा में चूक (सिक्योरिटी ब्रीच) का आरोप लगाया।

    अपने भाषण में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जा रहा है। इसके जरिए चंडीगढ़ और पंजाब के पैनल में शामिल अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि पटियाला और अमृतसर मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब में 800 से अधिक आम आदमी क्लीनिक बनाए जा चुके हैं, जहां मुफ्त जांच और दवाइयां दी जा रही हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। पहले लोगों को इलाज के लिए दूर-दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब राज्य में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Punjab में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा: सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दार

    April 25, 2026

    अमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की रिफाइनरी और 40 जहाजों पर प्रतिबंध

    April 25, 2026

    7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की रिफाइनरी और 40 जहाजों पर प्रतिबंध

    April 25, 2026

    मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में शामिल

    April 25, 2026

    7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव

    April 25, 2026

    उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: तापमान 45°C तक, 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.