Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»weather»Weather Alert : इन स्थानों पर बदलेगा मौसम, Rainfall और हवाएं चलने के आसार
    weather

    Weather Alert : इन स्थानों पर बदलेगा मौसम, Rainfall और हवाएं चलने के आसार

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है|पंजाब में लगातार तीसरे दिन तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Rainfall के बाद लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली|

    इधर बताया गया है कि पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते गुरुवार शाम को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की धूलभरी हवाएं चलीं। आज रात से प्रदेश में मौसम बदल सकता है. राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, तूफान और बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

    यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (मानसून रेड अलर्ट) के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। 1 और 2 जून को बारिश हो सकती है| मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1 से 4 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है.

    इधर, इस भीषण गर्मी में एक राहत भरी खबर है. दो दिन पहले ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. IMD ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. केरल में मानसून दो दिन पहले आ गया है. केरल (Monsoon News) के कई शहरों में भारी बारिश हुई है. बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान रेमल के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को तय समय से पहले केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया|

    मौसम विभाग ने 1 जून को मानसून आने की भविष्यवाणी की थी. लेकिन मानसून पूर्वानुमान से दो दिन पहले आ गया। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में 25 से 30 जून के बीच मानसून आ सकता है। इसके साथ ही इसके 5 जून तक महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है.

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है. पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने का यह एक कारण हो सकता है। चक्रवात ‘रेमल’ रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराया। इसके चलते बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक भारी बारिश हुई और कई लोगों की जान चली गई |

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    गर्मी से राहत, पंजाब में तापमान 4.7°C तक गिरा, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

    May 4, 2026

    मौसम में अचानक बदलाव, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी!

    February 28, 2026

    Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    जातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शन

    May 29, 2026

    पंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी

    May 29, 2026

    श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जा

    May 29, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.