Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»up»यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: 8 बसें और 3 कारें टकराईं, भाजपा नेता सहित 13 की मौत; DNA से होगी पहचान
    up

    यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: 8 बसें और 3 कारें टकराईं, भाजपा नेता सहित 13 की मौत; DNA से होगी पहचान

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 16, 2025Updated:December 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिसमें एक भाजपा नेता सहित 13 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 20 एंबुलेंस द्वारा मथुरा जिला अस्पताल, वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल और गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    17 पॉलिथीन बैगों में लाए गए अवशेष

    मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बसों में जले हुए और कटे हुए मानव अंग मिले हैं। पुलिस ने इन अंगों को 17 पॉलिथीन बैगों में भरकर एकत्र किया है, जिनकी पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में हुआ।’  

    6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों व 9 थानों की पुलिस ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

    लोगों का आरोप एक घंटे पर रेस्क्यू शुरू हुआ

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर के बाद “बम फटने जैसा” धमाका हुआ। लोग जान बचाने के लिए बसों के शीशे तोड़कर कूदने लगे, लेकिन थोड़ी देर में बसें जलकर राख हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेस्क्यू कार्य करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ।

    मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

    इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसका नेतृत्व ADM प्रशासन अमरेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।   कैसे हुआ हादसा एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था। माइलस्टोन 127 पर अचानक स्लीपर बस के सामने धुंध आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने ब्रेक मारकर स्पीड धीमी की। इसके बाद पीछे चल रही 6 बसें और 4 कारें आकर भिड़ गईं। टक्कर से एसी बस में आग लग गई। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। लोग किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क किया जा सकता है।
    • कंट्रोल रूम मथुरा- 0565 2403200
    • जिलाधिकारी मथुरा- 9454417512
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ

    September 5, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नाम

    September 5, 2026

    पंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगे

    September 5, 2026

    जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवाल

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.