Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»यूपी में इन BJP विधायकों के कट जाएगा टिकट? सीएम योगी के बयान से मची सियासी हलचल
    up

    यूपी में इन BJP विधायकों के कट जाएगा टिकट? सीएम योगी के बयान से मची सियासी हलचल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी फुल एक्शन में दिख रही है. सीएम ने साफ कह दिया है कि एसआईआर को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती हैं. अगर आप ये काम ठीक से नहीं करते हैं तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती हैं. इसका परिणाम अगले 20 साल तक भुगतना पड़ेगा.

    लखनऊ में एसआईआर को लेकर बीजेपी कार्यशाला हुई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधऱी और राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय प्रभारी तरुण चुग शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी ने साफ संकेत दिए हैं कि जिन सीटों पर एसआईआर ठीक से नहीं हो पाएगा वहां विधायकों का टिकट कटना तय है.

    सीएम योगी ने एसआईआर को लेकर दी चेतावनी

    इस बैठक में सीएम योगी ने सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप एसआईआर ठीक से नहीं करते हैं तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकता हैं. कई सीटें ऐसी हैं जिन पर हार-जीत का अंतर चार से पांच हजार से भी कम था. ऐसे में जरा सी लापरवाही से हम अपनी सीट गंवा सकते हैं.

    मुख्यमंत्री ने इस कार्यशाला में कुछ विधानसभा सीटों का भी जिक्र किया और काटे गए नामों का डाटा साझा किया और बताया कि लखनऊ कैंट व उत्तर, आगरा दक्षिण, मिल्कीपुर, हरदोई और लखीमपुर समेत तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर 20 फ़ीसद से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.

    पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया सख्त निर्देश

    उन्होंने निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और जिनके भी नाम काटे गए हैं उनके नाम लिस्ट में डलवाएं. एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने सभी मतदाताओं के नाम एसआईआर में डलवाएं, जो लोग ग़ैर हाजिर हैं या स्थानांतरित हुए हैं उनके नाम जुड़वाने पर फोकस करें और विपक्ष द्वारा फर्जी नामों को पर भी नजर रखे और आपत्तियां दर्ज कराएं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपसे ये काम नहीं होता तो बता दें, हमारे पास काम करने वाले और लोग भी है. उन्होंने ऐसी सीटों पर भी चिंता जताई है जहां बीजेपी की परंपरागत सीटें रही हैं लेकिन वहां सबसे ज्यादा मतादाताओं के नाम मृत या अनुपस्थित की श्रेणी में दर्ज हुए हैं. जबकि कई मुस्लिम बहुल सीटें ऐसी हैं जहां पर कम वोटरों के नाम कटे हैं. इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ये परीक्षा की घड़ी है. जिसमें सौ फीसद अंक लाने वाला ही पास माना जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026

    AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.