नेपाल सीमा से सटे जिलों में UP की योगी सरकार द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत सैकड़ों अवैध निर्माणों को गिराया गया है। सीमा क्षेत्र के 10-15 किलोमीटर दायरे में व्यापक अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई है। बहराइच में 89 अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई, जबकि श्रावस्ती में 17 अवैध मदरसों समेत 119 अन्य अवैध कब्जों को खाली कराया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा से जुड़ी ज़मीनों पर अवैध कब्जे और बिना मंजूरी वाले धार्मिक संस्थानों के खिलाफ यह निर्णायक कदम उठाया है। 25 से 27 अप्रैल…
Author: Viral Punjab News
भारत सरकार ने सोमवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित गलत रिपोर्टिंग के कारण उठाया गया। जिन चैनलों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल, डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये चैनल भारत और उसकी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक, उकसाने वाली और सांप्रदायिक सामग्री प्रसारित कर रहे थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह निर्णय लिया। इसके अलावा, BBC को भी आतंकवादियों के बारे…
राज्य भर के सेवानिवृत टीचिंग फैकल्टी को लाभ पहुंचाने संबंधी अहम फैसला लेते हुए Punjab सरकार ने 7वें यू.जी.सी. वेतनमान के अनुसार सरकारी कॉलेजो/ विश्वद्यालयों में 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत हुए शिक्षकों और अन्य टीचिंग फैकल्टी के लिए पैंशन और पारिवारिक पैंशन में संशोधन को मंजूरी दी है। संशोधित पेंशन 1 जनवरी 2016 से प्रभावी होगी और इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। Punjab के उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि इस संशोधन का लाभ लगभग 500 सेवानिवृत्त शिक्षण पेशेवरों को मिलेगा, जिनमें 400 पेंशनर और 100 पारिवारिक पेंशनर शामिल हैं।…
Punjab में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पांच दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। एक मई से Punjab में बारिश के आसार हैं, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की है। इसके अलावा आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फिर…
भारत सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। अब पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश लौटने के लिए 29 April 2025 तक का समय दिया गया है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि सार्क वीजा पर कोई छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा, जिन पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालिक वीजा अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें भी भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस जाने का निर्देश जारी किया गया है। इसी के तहत आज भारत-पाकिस्तान सीमा के अटारी-वाघा गेट पर पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखी गई। कई परिवार अपने सामान के साथ कतार में खड़े देखे गए। इनमें बड़ी…
Punjab सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, अब सरकारी अधिकारी न तो कार्यालय समय के बाद और न ही छुट्टी के दिनों में अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर सकेंगे। उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए मोबाइल फोन पर हमेशा उपलब्ध रहना अनिवार्य होगा। विशेष सचिव (कार्मिक) Punjab सरकार ने विशेष मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त आयुक्त, प्रमुख सचिव एवं सचिवों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय समय समाप्त होने के बाद और अवकाश के दौरान भी प्रशासनिक आवश्यकताओं हेतु…
Haryana में अब जमीन की माप के लिए पारंपरिक चेन सर्वे की जगह अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 300 रोवर्स खरीदे हैं, जो लार्ज स्केल मैपिंग प्रोजेक्ट के तहत काम करेंगे। पहले जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी चेन का सहारा लेते थे, लेकिन अब सैटेलाइट इमेजरी, ड्रोन सर्वे और सीओआरएस आधारित जियो-रिफ्रेशिंग सिस्टम जैसी तकनीकों को अपनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, रोवर आधारित डिजिटल सीमांकन से प्रॉपर्टी के लेन-देन, जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया और बैंक लोन अथवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना अब पहले से कहीं अधिक सरल और तेज…
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 से 12 जून तक सभी संबंधित परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए और पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिलों के विकास कार्यों के लिए योजनाएं जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय से तैयार कराई जाएं। ’10 से 12 जून तक परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं’ बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के प्रस्तुतीकरण को देखा…
Punjab के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत, स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से, प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 2000 पी.टी.आई. अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड को स्वीकृति पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता आधारित और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। Punjab सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर…
Punjab सरकार का नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहा अभियान जारी है। इस बीच, सरकार ने अब पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की है। पुलिस महानिदेशक, Punjab गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को नशा उन्मूलन के लिए एक समय सीमा निर्धारित की है और उन्हें 31 मई, 2025 तक ‘नशा मुक्त Punjab ’ अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने कहा कि Punjab को हर हाल में नशा मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि एसएसपी-सीपी को नशा मुक्त Punjab की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी। एसएसपी…
