प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से की और कहा कि आज पूरे देश का खून खौल रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के हर पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। PM मोदी ने कहा, “यह हमला आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों की हताशा और कायरता को दर्शाता है।” उन्होंने बताया कि जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूलों और कॉलेजों में रौनक थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आ रही थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था,…
Author: Viral Punjab News
मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को लखनऊ में CM योगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मथुरा के पर्यटन विकास के लिए अयोध्या और वाराणसी की तरह विशेष पैकेज की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने जवाब दिया, “ब्रज का विकास मेरी प्राथमिकता है। अगले 10 दिन में अधिकारी आपके जिले में जाएंगे।” इसके बाद, हेमा मालिनी ने CM को बांके बिहारी जी कॉरिडोर का काम जल्द शुरू करने समेत 20 से अधिक विकास परियोजनाओं की सूची सौंपी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ब्रज के विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की और 2025-26 के लिए ब्रज तीर्थ विकास…
गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के लिए UP के मुख्यमंत्री योगी रविवार सुबह हरदोई पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 11:05 बजे जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हसनपुर में उतरा। इसके बाद सीएम ने कार से लगभग 100-200 मीटर तक एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम के साथ यूपीडा, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी और नेशनल एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद थे। नवंबर तक बनकर तैयार होना था गंगा एक्सप्रेस-वे सीएम ने एक्सप्रेस वे पर हो रहे काम को देखा। उसके बाद निर्माण में हो रही देरी को लेकर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों से कहा,…
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पहाड़ी वन क्षेत्रों में अधिक से अधिक चेक डेम बनवाएं ताकि बारिश के मौसम में पानी का संरक्षण किया जा सके। इससे जहां वनस्पतियों को पानी की जरूरत पूरी होगी, वहीं भूजल स्तर को भी संतुलित रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आज “सीएम अनाउंसमेंट” से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने गृह विभाग, राजस्व, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग, परिवहन सहित अन्य विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। शेष विभागों की “सीएम अनाउंसमेंट” की समीक्षा 29 अप्रैल को…
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल निवासी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट 26 वर्षीय विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें विनय नरवाल की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की…
सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम, कश्मीर की घटना को लेकर कहा कि राज्य में सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करेगी जो पाकिस्तान से वीजा पर या अवैध तरीके से आए हैं, और उन्हें प्रदेश से बाहर निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निहत्थे लोगों पर हमला करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से कदम उठाए जाएं। इस दिशा में हर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान से आए लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया भी…
Haryana छोड़ने के लिए पाकिस्तानियों को दी गई डेडलाइन आज (27 अप्रैल), रविवार शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पाकिस्तान से आए लोगों को 24 घंटे के भीतर प्रदेश छोड़ने का आदेश दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि वे स्वयं नहीं गए तो पुलिस उन्हें जबरन निकालकर वापस पाकिस्तान भेजेगी। डेडलाइन पूरी होते ही राज्यभर में पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी। सरकार के पास 460 पाकिस्तानियों की सूची तैयार है। गृह विभाग और CID को इस पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सामने आया है कि सूची में…
वर्ल्ड बैंक ने अपनी ‘पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट में बताया कि भारत बीते एक दशक में गरीबी को कम करने में सफल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- भारत ने 2011-12 से 2022-23 के बीच बेहद गरीबी में रह रहे 17.1 करोड़ लोगों को बाहर निकाला। गरीबी यानी प्रतिदिन लगभग 172 रुपए से कम पर जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या 2011-12 में 16.2% से घटकर 2022-23 में 2.3% रह गई। इससे 17.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गांवों में अत्यंत गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% पर आ गई, जबकि शहरी क्षेत्र में…
Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। विज ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहा है और जगह-जगह इसके अड्डे फैला रखे हैं। अनिल विज ने दो टूक कहा कि जब तक ताकत चलेगी, इन अड्डों का सफाया किया जाएगा और अब पाकिस्तान का आतंकवाद का कारोबार ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बेशर्मी से यह स्वीकार किया कि उनका देश “पिछले तीन दशकों”…
भीषण गर्मी के बावजूद UP प्रदेश में पेयजल संकट नहीं होने दिया जाएगा। शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को अपने स्तर पर बैठक कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, शासन ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया है। ‘मण्डलायुक्तों को पेयजल आपूर्ति पर निगरानी की जिम्मेदारी, हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पानी!’ अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सभी मण्डलायुक्तों को…
