Author: Viral Punjab News

up

आज UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर के पलिया क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य पलिया इलाके को बाढ़ से बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सीएम योगी ने शारदा नदी का निरीक्षण बोट में बैठकर किया। इस मौके पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ थे। सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दल जाति के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं। ये लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं और औरंगजेब की महिमा गाते हैं। समाजवादी पार्टी राणा सांगा का अपमान…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Punjab में पाकिस्तान से सटी सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भारत-पाक सीमा फैली हुई है। सभी इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) को सतर्क कर दिया है। यहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच, अमृतसर में अटारी सीमा के माध्यम से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है। अटारी सीमा के पास स्थापित चेक पोस्ट पर ट्रैफिक जाम है। बीएसएफ की टीमें लोगों की जांच करने के बाद ही…

Read More

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को स्मार्टफोन प्रदान करेगी, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक दक्षता और आधुनिक तकनीक के साथ निभा सकें। इस संबंध में जानकारी देते हुए Punjab की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों की कार्यक्षमता और फील्ड प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने को सरकार प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ये स्मार्टफोन आंगनवाड़ी वर्करों को नवीनतम तकनीकी साधनों से जोड़ेंगे और जमीनी स्तर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी…

Read More

पंजाबी गायक मनकीरत औलाख शनिवार देर रात Haryana के करनाल के सेक्टर-7 स्थित शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक में डूबे परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। औलाख ने परिवार के साथ समय बिताते हुए उनका दुख साझा किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश की अपूरणीय क्षति है। ऐसा महसूस होता है जैसे विनय हमारे अपने परिवार का हिस्सा थे।” इस बीच पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनकीरत औलाख ने बताया कि शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपने पिता…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के बाद, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को हरियाणा से निकालने के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में CM सैनी ने निर्देश दिया कि सभी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ दें। मेडिकल वीजा पर मौजूद लोगों को 29 अप्रैल तक की राहत दी गई है। यह निर्देश लॉन्ग टर्म वीजा, डिप्लोमैटिक वीजा और ऑफिशियल वीजा धारकों पर लागू नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी…

Read More

Haryana सरकार ने किसानों से उनकी फसल नुकसान के दावों को 1 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की है। हाल ही में राज्यभर में आग की घटनाओं के कारण किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वित्तीय आयुक्त राजस्व (एफसीआर) सुमिता मिश्रा ने सिरसा, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, चरखी दादरी, यमुनानगर, कैथल और रोहतक के जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वे किसानों से अपने फसल नुकसान के दावों को ई-मुआवजा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहें। ताकि सरकार उन्हें राहत देने पर फैसला कर सके। इन सात जिलों के 102…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई कड़ी प्रतिक्रिया से पाकिस्तान हताश नजर आ रहा है। इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हमेशा से ही किसी न किसी स्तर पर तनाव बना रहा है, लेकिन वे किसी समाधान तक पहुंच ही जाएंगे। गौरतलब है कि पहलगाम हमले को लेकर ट्रंप की यह पहली प्रतिक्रिया थी, जिसमें उन्होंने हमले को ‘भयानक’ करार दिया। एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा…

Read More

Gold Update: 25 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 617 रुपये घटकर अब 10 ग्राम के लिए ₹95,669 हो गई है। इससे पहले इसका भाव ₹96,286 था। चांदी की कीमत में भी कमी आई है। एक किलो चांदी अब ₹121 सस्ती होकर ₹97,513 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि पिछली कीमत ₹97,634 प्रति किलो थी। गौरतलब है कि सोना 21 अप्रैल को ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर…

Read More

गृह मंत्री Amit Shah ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और स्पष्ट निर्देश दिए कि हर राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जाए। यह बातचीत पहलगाम हमले के बाद की गई पहली अहम कार्रवाई थी। जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने पहले देश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, उसके बाद ही मुख्यमंत्रियों को यह निर्देश भेजे गए। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने का फैसला बुधवार को ही सीसीएस की बैठक के बाद लिया गया था। अब इस संबंध में गृह मंत्री Amit…

Read More
up

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतन और अधिकारों की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने “उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम” (UPCOS) बनाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के योगदान की सराहना करती है और उनके सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता मानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को वेतन में कटौती, समय से भुगतान न होना, ईपीएफ/ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा…

Read More