Author: Viral Punjab News

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। PSEB ने फिरोजपुर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल तलवंडी भाई-2 में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने यह निर्णय धोखाधड़ी और अन्य गड़बड़ियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। इस परीक्षा केंद्र पर 115 छात्र उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के अलावा अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम…

Read More
up

उत्तरप्रदेश। UP के बरेली में पुलिस विभाग ने 212 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। इन पुलिसकर्मियों को कुल 9.98 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है। जहां बरेली पुलिस विभाग के 57 सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में जांच के आदेश दिए हैं, वहीं बेहतर कार्य करने वाले 212 पुलिसकर्मियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को अप्रैल 2024 से 14 जनवरी 2025 के बीच किए गए सराहनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी…

Read More
up

उत्तरप्रदेश। UP के झांसी में महिलाएं अब भवन निर्माण के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से पुरुषों का माना जाता था, लेकिन अब महिलाएं इसे चुनौती दे रही हैं और अपनी मेहनत के बल पर घरों का निर्माण कर रही हैं। चाहे गर्मी हो या सर्दी, इन महिलाएं हर मौसम में अपने हौसले से ऊंची उड़ान भरने में कामयाब हो रही हैं। पति की लाचारी के बाद पत्नी ने संभाला परिवार। रक्सा निवासी अशोक अहिरवार, जो एक राजमिस्त्री हैं, पांच साल पहले एक सड़क…

Read More

अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्य सचिव ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त (DC ) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से आगामी परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों और कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद, DC अजय सिंह तोमर ने परीक्षा के मद्देनजर अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराई जाएं। परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी ताकि…

Read More

पंजाब। पंजाब में आज फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है, और मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज Alert जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी आशंका है। पंजाब के चार जिलों पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और संगरूर में बारिश के लिए ऑरेंज Alert जारी किया गया है, जबकि अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो Alert जारी किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती…

Read More
up

उत्तरप्रदेश। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद ही पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में लीक हो गया, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वे तुरंत केंद्र पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शनिवार को एटा में UP बोर्ड हाईस्कूल गणित का पेपर एक घंटे बाद लीक हो गया। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के अति संवेदनशील केंद्र चौधरी बीएल इंटर कॉलेज नगला रेवती से किसी ने पेपर को बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया। इसी बीच, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केंद्र पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट…

Read More
up

आगरा। UP बोर्ड परीक्षा के 35 सेंटरों पर रात 3 बजे CCTV कैमरे क्यों बंद थे? इसका जवाब एक सप्ताह के अंदर मांगा गया है। प्रयागराज कंट्रोल रूम द्वारा इन सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। UP बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के लिए इस वर्ष विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बोर्ड ने सभी सेंटरों को सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक सेंटर का लिंक प्रयागराज के कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ है, जहां से प्रदेश के सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के पहले…

Read More
up

उत्तर प्रदेश। UP का मौसम पिछले दो दिनों से अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बारिश की संभावना है और हवाओं का रुख पश्चिमी हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में 16 शहरों में भारी बारिश हुई। सहारनपुर, अलीगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा और कासगंज में ओले भी गिरे। पश्चिमी UP के 10 से अधिक जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं…

Read More

चंडीगढ़। शहर के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले केवल Police विभाग में रिश्वतखोरी के मामले देखने को मिलते थे, लेकिन अब पिछले कुछ महीनों में एस्टेट कार्यालय, बिजली विभाग और फायर विभाग में भी कई भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा हुआ है। अगर सरकारी रिकॉर्ड की बात करें, तो पिछले 10 महीनों में लगभग 10 रिश्वतखोरी के मामले सामने आए हैं, जिनमें से सबसे अधिक मामले यूटी Police के खिलाफ हैं, जबकि एस्टेट ऑफिस के भी दो प्रमुख मामले उजागर हुए हैं। यूटी पुलिस और प्रशासन जनता के बीच जीरो टोलरेंस का दावा करते…

Read More

चंडीगढ़ में 53वें Rose Festival की शुरुआत हो चुकी है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान, लोग सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शिल्प प्रदर्शनी, मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट, बिजनेस स्टॉल और प्रदर्शनी स्टॉल का आनंद ले सकेंगे। फेस्टिवल में 825 विभिन्न प्रकार के गुलाबों को देखा जा सकेगा और तीनों दिन म्यूजिकल नाइट्स का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों का प्रदर्शन होगा। फेस्टिवल के दौरान, लोग विभिन्न तरह के फूड और झूलों का भी आनंद ले सकते हैं। रोज गार्डन और लेजर वैली में एंट्री सभी के लिए फ्री होगी। पंजाब…

Read More