Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»delhi»क्या अब Pan-Tobacco बेचने वाले करेंगे देश की सुरक्षा? Malvinder Singh Kang का BJP पर तंज
    delhi

    क्या अब Pan-Tobacco बेचने वाले करेंगे देश की सुरक्षा? Malvinder Singh Kang का BJP पर तंज

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने संसद में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने संसद में चर्चा के दौरान “हेल्थ सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025” पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पान मसाला और तंबाकू जैसी हानिकारक चीजों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर एक मजाक कर रही है।

    कंग ने तंज कसते हुए कहा, “अब तक हम सोचते थे कि देश की सुरक्षा हमारी बहादुर फौज करती है, लेकिन इस बिल के बाद पान और तंबाकू बेचने वाले कहेंगे कि हम ही देश की सुरक्षा कर रहे हैं।”

    फौज के शौर्य का अपमान

    सांसद कंग ने कहा कि यह बिल हास्यास्पद और विरोधाभासी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा हमारी ग्रेट इंडियन आर्मी करती है, लेकिन सरकार इस बिल के ज़रिए यह संदेश दे रही है कि जो पान-मसाले पर टैक्स देता है, वह देश को सुरक्षित कर रहा है।

    कंग ने कहा, “कल को पान की दुकान वाला कहेगा – मैं टैक्स दे रहा हूँ, इसलिए बॉर्डर सुरक्षित है। हेल्थ सुरक्षा अच्छे खेल, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से आती है, न कि तंबाकू से।” उन्होंने सिख धर्म का हवाला देते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का घोड़ा भी तंबाकू के खेत के पास रुक गया था।

    गुजरात और पंजाब के मुद्दे

    कंग ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट और पंजाब के बॉर्डर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुंद्रा पोर्ट से बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी जाती है, लेकिन सरकार बड़े अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पंजाब-बॉर्डर पर उन्होंने पूछा कि क्या इस सेस से इकट्ठा पैसा सीमा सुरक्षा में खर्च होगा।

    कंग ने बिल के उस क्लॉज पर भी आपत्ति जताई जिसमें कहा गया है कि कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उनका कहना था कि क्या सरकार चाहती है कि लोग सस्ता नशा करें और पान मसाले का कारोबार बढ़े?

    राज्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

    सांसद कंग ने यह भी कहा कि सरकार जीएसटी और अन्य माध्यमों से टैक्स का केंद्रीकरण कर रही है। उन्होंने मांग की कि इस सेस से इकट्ठा हुए पैसे में राज्यों का हिस्सा साफ-साफ बताया जाए।

    कंग ने नसीहत दी कि अगर सरकार सच में हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी चाहती है तो उसे पान-मसाले और तंबाकू को बढ़ावा देने की बजाय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सही खानपान, और स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए।

    मलविंदर सिंह कंग ने सरकार को चेतावनी दी कि यह बिल फौज की इज्जत और देश की सुरक्षा का मजाक है। उन्होंने कहा कि इस बिल पर पुनर्विचार करना जरूरी है और देश की सुरक्षा और स्वास्थ्य के असली उपायों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Mahatma Gandhi की समाधि पर जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

    April 29, 2026

    पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: Manish Sisodia

    March 21, 2026

    ‘तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’, जंतर मंतर से Kejriwal की हुंकार, बोले-आज से शुरू हुई BJP की उल्टी गिनती

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नू

    September 5, 2026

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार

    September 4, 2026

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.